15 दिन पी लीजिए इन पत्तियों का काढ़ा, 300 पार पहुंच रही शुगर भी हो सकती है कंट्रोल

अगर आपको या आपके परिवार में किसी को डायबिटीज है, तो आपको अपने या उनके खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। डायबिटीज को कंट्रोल करने में जितनी भूमिका दवाइयों की होती है, उतनी ही सही खान-पान और लाइफस्टाइल होती है। जब हमारा पैनक्रियाज सही मात्रा में इंसुलिन नहीं बना पाता है या शरीर इंसुलिन का सही तरह से उपयोग नहीं कर पाता है, तो ब्लड शुगर लेवल बढ़ा हुआ रहता है। यह कई बार जेनेटिक कारणों से भी होती है। ऐसे में अगर आपके परिवार में किसी को डायबिटीज है, तो आपको खास ध्यान रखना चाहिए। फिजिकल एक्टिविटी में कमी, ज्यादा मीठा खाना, तनाव और मोटापा समेत कई चीजें डायबिटीज का कारण बन सकती है।
अगर आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ा हुआ रहता है, तो आपको कुछ खास चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए। कई हर्ब्स और मसाले भी शुगर लेवल को कम करने में मदद कर सकते हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि जिन लोगों को डायबिटीज है, उन्हें अंजीर की पत्तियों का काढ़ा पीना चाहिए। इससे बढ़ी हुई शुगर कंट्रोल में आ सकती है हालांकि, इसके साथ डॉक्टर की बताई दवाइयों को जरूर लें। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।
ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल कर सकता है अंजीर की पत्तियों का काढ़ा
- एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप 15 दिनों तक इन पत्तियों का काढ़ा पिएंगी, तो ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में आ सकता है। आयुर्वेद में अंजीर की पत्तियों को शुगर लेवल कंट्रोल करने में फायदेमंद माना गया है।
- इन पत्तियों में फ्लेवनॉइड्स, एल्केलॉइड्स और टैनिन्स होते हैं। इनसे इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार होता है। यह हमारी आंतों में ग्लूकोज अब्जॉर्बशन को कम करती हैं और इस काढ़े को पीने से खाना खाने के बाद ब्लड शुगर लेवल स्पाइक नहीं होता है।
- यह पत्तियां एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं। इनसे लिवर और पैनक्रियाज की सेल्स को फायदा होता है।
- इससे ट्राइग्लिसाइड्स और कोलेस्ट्रॉल कम होता है यानी अगर आप इस काढ़े को पीती हैं तो हार्ट हेल्थ भी दुरुस्त होगी और हार्ट अटैक का खतरा कम होगा।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए सोते वक्त पिएं इस मसाले का पानी
- अंजीर की पत्तियों में विटामिन-ए,विटामिन-बी, विटामिन-सी और विटामिन-के होते हैं। साथ ही, ये कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे मिनरल्स से भरपूर होती हैं। इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करते हैं, डाइजेशन सुधारते हैं और हड्डियों को मजबूती देते हैं।
- आपको अंजीर की 3-4 पत्तियां लेनी हैं। इसे अच्छे से धोकर बारीक काट लें। अब इसे 2 कप पानी में पानी के आधा रह जाने तक उबालें। इसे छान लें और हल्का ठंडा होने दें।
- आपको इसे रोजाना खाली पेट पीना है। कुछ हफ्तों में आपको ब्लड शुगर लेवल में अंतर महसूस हो सकता है हालांकि, इसके साथ सही लाइफस्टाइल, डाइट और डॉक्टर की बताई दवाइयों का सेवन जरूरी है।
यह भी पढ़ें- डायबिटीज से परेशान हैं, लेकिन वॉक करने का समय नहीं है, शुगर कंट्रोल के लिए करें ये 1 एक्सरसाइज
डायबिटीज को कंट्रोल करने में अंजीर की पत्तियों का काढा मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।