
डायबिटीज को मैनेज करने में हेल्दी खान-पान की भी अहम भूमिका है। कई ऐसे फल, सब्जियां, मसाले और हर्ब्स हैं, जो डायबिटीज को मैनेज करने में मदद कर सकते हैं। डॉक्टर की बताई दवाइयों के साथ अगर आप कुछ हर्ब्स को डाइट का हिस्सा बनाएंगी और खान-पान से रिफाइंड शुगर को दूर रखेंगी, तो आप ब्लड शुगर लेवल को आसानी से मैनेज कर पाएंगी। यहां हम आपको ऐसे ही 3 हर्ब्स के बारे में बता रहे हैं, जिनसे हर डायबिटीज पेशेंट को दोस्ती करनी चाहिए। इन हर्ब्स के फायदे और इन्हें खाने के सही तरीके के बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।
View this post on Instagram
विजयसार को आयुर्वेद में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए एक पॉवरफुल हर्ब माना गया है। यह मेटाबॉलिज्म को सुधारता है और अतिरिक्त कफ, फैट और टॉक्सिन्स को कम करता है। आयुर्वेद के अनुसार, जह डाइजेशन धीमा हो जाता है और शरीर में वेस्ट जमने लगते हैं, तो डायबिटीज हो सकती है। विजयसार इसे साफ करता है। यह खाने में थोड़ा सा कड़वा और नेचर में ड्राई होता है। यह हमारे सिस्टम से अतिरिक्त शुगर को बाहर निकालने में मदद करता है। इससे डाइजेशन में सुधार होता है और एनर्जी बैलेंस रहती है। आप विजयसार की लकड़ी को रातभर पानी में भिगोकर, सुबह इस पानी को पिएं। इससे ब्लड शुगर लेवल बैलेंस होता है और मेटाबॉलिज्म दुरुस्त होता है।
यह भी पढ़ें- डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए सोते वक्त पिएं इस मसाले का पानी
गुड़मार एक ऐसा हर्ब है, जो डायबिटीज से लड़ने में मदद करता है। यह अतिरिक्त कफ को बैलेंस करता है और शरीर से अतिरिक्त मधु को बाहर निकालता है, जो शुगर का कारण होता है। गुड़मार अतिरिक्त फैट और टॉक्सिन्स को बाहर करता है। इससे डाइजेस्टिव फायर और मेटाबॉलिज्म दुरुस्त होता है। यह शरीर में शुगर अब्जॉर्बशन को कंट्रोल करता है।

कलौंजी को आयुर्वेद में गुणों की खान माना गया है। यह डाइजेशन को सुधारता है और टॉक्सिन्स को कम करता है। जिन लोगों का मेटाबॉलिज्म धीमा है, उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह इंसुलिन फंक्शन को भी सुधारता है।
यह भी पढ़ें- ब्लड शुगर हमेशा रहता है 200 पार? 3 महीने तक पिएं यह देसी चाय और देखें कमाल
डायबिटीज को मैनेज करने के लिए, इन तरीकों से सदाबहार का सेवन करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।