हमारे आसपास ऐसे कई पेड़ और पौधे के पत्ते हैं जिनको सेहत दुरुस्त करने के लिए आज भी इस्तेमाल किया जाता है। तुलसी, नीम, एल्वेरा आदि ऐसे हजारों पेड़-पौधे हैं जिनके पत्ते कई बीमारियों को दूर करने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। अक्सर हम और आप जिस पेड़ के पत्ते के फायदे के बारे में जानते हैं, उन्हें ही सेहत के लिए इस्तेमाल करते हैं, और जिनके बारे में नहीं जानते हैं उनका इस्तेमाल भी नहीं करते हैं। लेकिन, सेना (सनाय) पेड़ एक ऐसा पेड़ है जिसके पत्ते आज भी आयुर्वेद में इस्तेमाल होता है। सेना पेड़ के पत्ते कई दुर्लभ औषधीय गुणों से भरपूर समझा जाता है। शायद आपको इससे पहले इस पेड़ के पत्ते के फायदे के बारे में मालूम हो। अगर नहीं मालूम है, तो आज इस लेख में हम आपको सेना के पत्ते के कुछ बेहतरीन फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
आजकल खान-पान के चलते सबसे अधिक किसी चीज की समस्या होती है, उसमें कब्ज की समस्या ज़रूर शामिल रहता है। अगर आप भी कब्ज की समस्या से कुछ अधिक ही परेशान रहती हैं, तो सेना का पत्ता आपके लिए रामबाण इलाज हो सकता है। सेना के पत्ते में स्टीमुलेंट लैक्सेटिव प्रभाव होता है, और यह प्रभाव कब्ज की समस्या से दूर रखता है और पेट को भी साफ करता है। कई लोग इस पत्ते के पाउडर को चाय या गुनगुने पानी में मिक्स करके सेवन करते हैं।
इसे भी पढ़ें:गर्मियों के मौसम में सोडा पानी पीने के हैं कई फायदे, आप भी जानें
अगर यह बोला जाए कि कब्ज से अधिक वजन को लेकर आजकल सबसे अधिक लोग परेशान रहते हैं, तो इसमें कोई गलत बात नहीं है। बदलते लाइफस्टाइल और खान-पान के चलते हर दस में से चार से पांच लोग बढ़ते हुए वजन से परेशान रहते हैं। अगर आप भी बढ़ते वजन और मोटापे से परेशान रहती हैं, तो इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। कई महिलाएं इस पत्ते को हर्बल टी के रूप में भी सेवन करती हैं। हालांकि, इसका सेवन अधिक मात्रा में नहीं बल्कि, संतुलित रूप से करना चाहिए।
शायद आपको मालूम हो। अगर नहीं मालूम हो तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कई महिलाएं इसके पाउडर को बालों को झड़ने से रोकने के लिए करती है। कई महिलाएं बालों को कंडीशनिंग के रूप में भी इस्तेमाल करती है। इसके लिए सेना पत्ते का पाउडर के साथ एसेंशियल ऑयल का पेस्ट बना लीजिये। पेस्ट बनाने के बाद बालों में लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दीजिये। कुछ देर बाद इसे साफ पानी से साफ कर लीजिये।
इसे भी पढ़ें:फाइबर से भरपूर पैशन फ्रूट खाने के हैं कई फायदे, जानें इसके हेल्थ बेनिफिट्स
हालांकि, सभी के लिए कोई भी चीज फायदेमंद नहीं होता है। कभी-कभी कोई चीज खाने से उल्टा भी पड़ सकता है। ऐसे में सेना के पत्ते का सेवन करने से पहले आपको एक बार किसी डॉक्टर से ज़रूर सलाह लेनी चाहिए। लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@res.cloudinary.com)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।