डायबिटीज को हरा सकता है सदाबहार, इन 5 तरीकों से करेंगी सेवन तो कंट्रोल में रहेगी शुगर

डायबिटीज को मैनेज करने में सही डाइट का अहम रोल होता है। अक्सर लोगों को लगता है कि सिर्फ मीठा खाने से शुगर बढ़ता है और अगर आप मीठा खाना छोड़ देंगी, तो ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में आ जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं है। बेशक मीठा खाने या न खाने का ब्लड शुगर लेवल पर असर होता है पर सिर्फ यही डायबिटीज को मैनेज करने के लिए काफी नहीं है। ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में कई फल, फूल, सब्जियां और मसाले अहम भूमिका निभाते हैं। सदाबहार का फूल इन्हीं में से एक है। सदाबहार का फूल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसकी पत्तियों और फूलों के एल्कलॉइड, इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारते हैं। इसे कैसे डाइट में शामिल करना है और कैसे यह शुगर को कंट्रोल कर सकता है, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।
डायबिटीज को कंट्रोल करने में कैसे मदद कर सकता है सदाबहार का फूल
View this post on Instagram
- एक्सपर्ट का कहना है कि सदाबहार यानी कैथेरेन्थस रोजियस, एक साधारण सा पौधा है, लेकिन यह ब्लड शुगर को बैलेंस करने में काफी मदद करता है। इसमें मौजूद एल्कलॉइड्स इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारते हैं और इससे पेनक्रियाटिक सेल्स को प्रोटेक्शन मिलता है।
- सदाबहार की फूल और पत्तियां, सेल्स में ग्लूकोज को पहुंचाने में मदद करता है। इनमें हाइपोग्लाइसेमिक गुण होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करते हैं। इनसे इंसुलिन सीक्रेशन भी बढ़ता है। इनके सेव से बीटा-पैंक्रियाद सेल्स से इंसुलिन का उत्पादन बढ़ता है। यह शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती हैं और खून भी साफ होता है।
यह भी पढ़ें- डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए सोते वक्त पिएं इस मसाले का पानी
सदाबहार के फूल और पत्तियों को डाइट में शामिल करने का तरीका

- खाली पेट सदाबहार के फूल की 2-3 पत्तियों को चबाएं।
- रोजाना इसकी पत्तियों का 1-2 चम्मच जूस पिएं।
- पानी में 1-2 सदाबहार के फूल उबालकर इसे दिन में 1 बार पिएं।
- इसकी पत्तियों का पाउडर दिन में 2 बार गुनगुने पानी के साथ लें।
- एक्सपर्ट का कहना है कि इन्हें डाइट में शामिल करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में आ सकता है हालांकि, इनका ज्यादा मात्रा में सेवन न करें और इनके साथ सही डाइट पर भी ध्यान दें।
यह भी पढ़ें- ब्लड शुगर हमेशा रहता है 200 पार? 3 महीने तक पिएं यह देसी चाय और देखें कमाल
डायबिटीज को मैनेज करने के लिए, इन तरीकों से सदाबहार का सेवन करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।