बेहतर स्वास्थ्य के लिए लें रेनबो डाइट

स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए शरीर को रोजाना कुछ मात्रा में माइक्रो और मैक्रोन्यूट्रिएंट्स की आवश्यकता होती है। इसके लिए हेल्दी डाइट लेना जरूरी होता है। हेल्दी डाइट में आप कई तरह की सब्जियों और फलों को शामिल कर सकते हैं। इनमें कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं।
हेल्दी रहने के लिए लोग कई तरह की डाइट जैसे कीटो डाइट, पैलियो डाइट और इंटरमिटेंट फास्टिंग आदि को फॉलो करते हैं। इस लिस्ट में रेनबो डाइट भी शामिल है। इंद्रधनुषी या रेनबो डाइट आपको हेल्दी रखने के साथ कई तरह की बीमारियों से बचाने का काम करती है। इसके बारे में हमें बियॉन्ड डाइनिंग कंपनी की फाउंडर शेफ राजी बता रही हैं।
एक्सपर्ट का कहना है, ''तंदुरूस्ती और फिटनेस एक अच्छा जीवन जीने के मानदंड हैं। हमारी वेलनेस जर्नी का अधिकांश हिस्सा उसी से शुरू होता है, जिससे हम अपने शरीर को ईंधन देते हैं। सदियों पुरानी कहावत - 'भोजन दवा है' का मतलब यह नहीं है कि हमें भोजन के रूप में दवाओं का सेवन करना है, बल्कि यह हमें पौष्टिक, प्राकृतिक और मौसमी फल, सब्जियां और अनाज खाने पर फोकस करने की सलाह देता है। यह हमारे शरीर को जरूरी माइक्रो और मैक्रोन्यूट्रिएंट्स को अवशोषित करने और बनाए रखने में मदद करते हैं।''
माइंडफुल ईटिंग के लिए निश्चित रूप से कमिटमेंट की आवश्यकता होती है और लंबे समय तक एक ही तरह के फूड्स का सेवन करने से व्यक्ति ऊब सकता है। इसलिए आपको अपनी डाइट में रंगों को शामिल करना चाहिए। आइए जानें कि कैसे रेनबो डाइट स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद कर सकती है।

जरूरी पोषक तत्व
हर अलग रंग के फल और सब्जियों में कई तरह के पोषक तत्वों होते हैं, जिनकी आपके शरीर को जरूरत होती है।
इसे जरूर पढ़ें:डाइटिंग शुरू करने से पहले जरूर करें ये चार काम
वजन रहता है कंट्रोल
रंगीन फलों और सब्जियों में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा ज्यादा, लेकिन कैलोरी कम होती है। ये सारी चीजें वजन को कंट्रोल में रखने में मदद करती हैं। ये क्रेविंग को कम करती हैं और आपकी भूख को नियंत्रित करती हैं।
बढ़ती है इम्यूनिटी

जब शरीर में मौजूद सूक्ष्म पोषक तत्वों का सही लेवल होता है, तब शरीर रोग पैदा करने वाले बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने के लिए अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करता है। रंगीन फल और सब्जियां फाइटोकेमिकल्स से भरपूर होती हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करती हैं और पुरानी बीमारियों के जोखिम को कम करती हैं।
क्रोनिक बीमारियों का कम जोखिम
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने और वजन को मैनेज करके रंगीन फल हार्ट रोग, किडनी की बीमारी, डायबिटीज और कई तरह के कैंसर के खतरे को कम करते हैं।
बढ़ता है एनर्जी का लेवल
हैवी भोजन करने के बाद अक्सर सुस्ती महसूस होती है। इसलिए मूड को बेहतर बनाने और एनर्जी के लेवल को बढ़ाने के लिए फलों, विशेष रूप से विभिन्न प्रकार के रंगीन फलों का सेवन करें।
आंत के स्वास्थ्य में सुधार
फलों और सब्जियों में मौजूद फाइबर हेल्दी आंत माइक्रोबायोम को बनाए रखने में मदद करते हैं, जो संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।
हेल्दी त्वचा
विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, रंग-बिरंगे फल और सब्जियां त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करते हैं। रेनबो डाइट को फालो करने से बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है।
आइए जानते हैं कि उपरोक्त सभी फायदों को पाने के लिए आपको डेली डाइट में कौन से रंगीन फलों और सब्जियों को शामिल करना चाहिए-
- लाल-यह रंग दिल को स्वस्थ रखने के लिए जाना जाता है। इसलिए अपनी डाइट में टमाटर, लाल शिमला मिर्च, स्ट्रॉबेरी, तरबूज आदि को शामिल करें।
- ऑरेंज- यहइम्यून सिस्टम को मजबूत करने और सूजन को कम करने के लिए जाना जाता है। इसके लिए डाइट में गाजर, संतरा, शकरकंद और खुबानी को शामिल करें।
- पीला-यह दृष्टि में सुधार और विभिन्न प्रकार के कैंसर को रोकने में उपयोगी होता है। पीले फल और सब्जियों के रूप में अनानास, केला, पीली शिमला मिर्च और नींबू कैरोटीनॉयड के अच्छे स्रोत हैं।
- हरा- पालक, ब्रोकली, एवोकाडो, कीवी और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियां फोलिक एसिड से भरपूर होती हैं। इनके नियमित सेवन से हमारे दांत, हड्डियां और नाखून भी मजबूत रहते हैं।
- नीला/बैंगनी- ब्लूबेरी, पर्पल अंगूर, बैंगन, पर्पल गोभी आदि एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने, हार्ट रोग और स्ट्रोक के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।
- सफेद- इस रंग के फलों और सब्जियों को कोलेस्ट्रॉल कम करने और हड्डी और दांतों की ताकत बनाए रखने में मदद करने के लिए जाना जाता है। फूलगोभी, प्याज, लहसुन और मशरूम कुछ ऐसी सब्जियां हैं जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें:बिना एक्सरसाइज के हर महीने कम होगा 2 किलो, खाएं ये चीजें
आप भी इस डाइट को फॉलो करके हेल्थ से जुड़े ये फायदे पा सकते हैं। अगर आपको भी किसी फूड से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
