herzindagi
ways to boost immune system

इम्यूनिटी बढ़ाने के इस सीक्रेट को जानें और रहें हेल्दी

किसी भी इंफेक्शन से लड़ने के लिए हमारी इम्यूनिटी का स्ट्रांग होना बहुत जरूरी है। आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं इम्यूनिटी बूस्ट करने का एक आसान तरीका जिसे आपको जरूर अपनाना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2023-04-06, 14:05 IST

हमारी इम्यूनिटी(रोग प्रतिरोधक क्षमता) का मजबूत होना कितना जरूरी है ये हम सभी जानते हैं। खासकर, कोरोना के समय से इम्यूनिटी बूस्ट करने के बारे में ज्यादा बात की जाने लगी है। किसी भी संक्रमण से लड़ने के लिए, उससे बचने के लिए हमारी इम्यूनिटी का स्ट्रांग होना बहुत जरूरी है। शरीर को मजबूत और सेहतमंद रखने के लिए विटामिन्स और मिनरल्स का सही मात्रा में होना बहुत जरूरी है। इनकी कमी होने पर हमारी इम्यूनिटी भी कम होने लगती है।

कई ऐसे विटामिन और मिनरल्स हैं जो हमारी इम्यूनिटी के लिए बहुत जरूरी हैं। इन्ही में से एक मिनरल है जिंक। जिंक हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए बहुत अच्छा होता है। एक्ट्रेस भाग्यश्री अक्सर अपने सोशल मीडिया पर फिटनेस और ब्यूटी से जुड़े सीक्रेट्स शेयर करती रहती हैं। चलिए जानते हैं कि जिंक किस तरह इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है और किन फूड आइटम्स में जिंक अधिक मात्रा में पाया जाता है।

क्यों जरूरी होता है जिंक?

how to boost immune system

जिंक हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ यह आंखों, बालों और स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। जिंक का उत्पादन हमारे शरीर में नहीं होता है इसलिए जिंक के लेवल को सही बनाए रखने के लिए जरूरी है कि हम जिंक से भरपूर डाइट लें।

किन चीजों में मिलेगा जिंक?

अंडा

अंडे जिंक का अच्छा स्त्रोत होते हैं। अगर आप अंडा खाते हैं तो शरीर में जिंक की कमी पूरी करने के लिए आप रोज एक अंडे को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

यह विडियो भी देखें

मीट/मछली

प्रोटीन के अलावा मीट/मछली में जिंक भी अधिक मात्रा में पाया जाता है। अगर आप नॉनवेज खाते हैं तो रोज ना सही पर कभी-कभी इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। नॉनवेज पसंद करने वाले लोगों के लिए शरीर में जिंक का लेवल बैलेंस रखना आसान होता है।

दही

दही (दही के फायदे) में अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं। ये इम्यूनिटी बूस्ट करने लिए बहुत अच्छा होता है। गर्मियों में हमारे शरीर को अंदर से ठंडक देने, पाचन को दुरुस्त करने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए दही बहुत अच्छा है। इसमें जिंक प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

यह भी पढ़ें-Best Immunity Booster Foods: इम्यून सिस्टम को बनाए मजबूत इन फूड्स से

यहां देखें एक्ट्रेस का पोस्ट

View this post on Instagram

A post shared by Bhagyashree (@bhagyashree.online)

यह भी पढ़ें- थायराइड के लिए जादुई है ये सूप, होगा जबरदस्त फायदा

ये हैं वेज ऑप्शन्स

does zinc boost immune system

ऐसा नहीं है कि अगर आप नॉनवेज नहीं खाते हैं तो आप शरीर में जिंक की कमी को पूरा नहीं कर सकते हैं। वेज में भी बहुत सारी ऐसी चीजें हैं जो जिंक से भरपूर हैं। ब्रॉकली, केले, अनाज और डेयरी प्रोडक्ट्स में भी जिंक प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। नट्स और सीड्स में भी जिंक भरपूर होता है। (डेली डाइट में ऐसे बढ़ाएं आयरन इनटेक)

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।