डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा की सेहत के लिए ये है सही डाइट प्लान

प्रेग्नेंसी के दौरान सभी महिलाएं अपने खान-पान का बहुत ध्यान रखती हैं। डॉक्टर्स भी इस दौरान गर्भवती महिलाओं को न्यूट्रिशन से भरपूर डाइट लेने की सलाह देते हैं। लेकिन डिलीवरी के बाद अक्सर महिलाएं अपनी डाइट को लेकर लापरवाह हो जाती हैं। यहां इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि जितना महत्व प्रेग्नेंसी के दौरान हेल्दी डाइट लेने का है उतना ही महत्व नई मां के लिए भी पोषक तत्वों से भरपूर डाइट का है। डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में कई बार कमजोरी भी आ जाती है और ऐसे में हेल्दी डाइट ना लेने से स्थिति और भी खराब हो सकती है। जन्म के कुछ महीने तक नवजात शिशु अपने आहार के लिए स्तनपान पर ही निर्भर रहता है, ऐसे में अगर मां अच्छा आहार नहीं लेगी तो बच्चे की सेहत पर भी बुरा असर पड़ेगा। डाइटीशियन राधिका गोयल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्टपार्टम डाइट के बारे में जानकारी दी है। इसके बारे में जानने के लिए आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
ऐसे करें दिन की शुरुआत
दिन की शुरुआत सौंफ-अजवाइन के पानी और बादाम व अखरोट से करें। रात को एक चम्मच सौंफ और एक चम्मच अजवाइन भिगो दें। इन्हें गर्म करें और छान लें। सुबह खाली पेट 7-8 बादाम और 3-4 टुकड़े अखरोट के साथ इसे पिएं।
नाश्ता
नाश्ते में दो पनीर के पराठे एक कटोरी दही के साथ खाएं।
मिड मील
मिड मील में नारियल पानी के साथ फल खाएं।
लंच
लंच में 2 बेसन की रोटी, एक कटोरी मिक्स दाल/राजमा, सलाद और हरी सब्जी खाएं।
स्नैक्स
ऑप्शन 1
शाम के वक्त स्नैक्स में एक गिलास दूध के साथ हलीम के बीज(अलिव सीड्स) का लड्डू खाएं।
ऑप्शन 2
डिनर से आधे घंटे पहले चिया सीड्स का पानी पिएं।
यह भी पढ़ें- क्यों बढ़ रहे हैं सिजेरियन डिलीवरी के मामले? एक्सपर्ट से जानें
डिनर
डिनर में वेजिटेबल खिचड़ी खाएं। खूब सारी सब्जियां, ओट्स और केनुआ डालकर इस खिचड़ी को बनाएं। इसे सलाद के साथ खाएं। (ट्राई करें ये मसाला खिचड़ी)
पोस्ट डिनर
डिनर के बाद दालचीनी का पानी पिएं।
यह भी पढ़ें- डिलीवरी के बाद हर मां को करना पड़ता है इन मिथ्स का सामना
यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट
View this post on Instagram
इन बातों का रखें ख्याल
- आपकी डाइट में आप कोई भी पोषक आहार शामिल कर सकती हैं। अपने डेली कैलोरी काउंट का ध्यान जरूर रखें।
- घर का बना खाना ज्यादा खाएं।
- फैट्स, कार्ब्स, प्रोटीन, फ्रूट्स और वेजिटेबल्स शरीर को सभी की जरूरत होती है। ऐसे में किसी भी एक फूड ग्रुप को पूरी तरह से अवॉइड ना करें।
- दिन में 3-4 लीटर पानी पिएं। खुद को हाइड्रेटेड रखें। (दिन मेंकितना पानी पीना चाहिए)
- डिलीवरी के बाद वेट लॉस और हेल्दी रहने के लिए घर के बने संतुलित खाने की खाने की आदत डालें।
- ये एक नॉर्मल पोस्टपार्टम डाइट प्लान है। हर व्यक्ति का मेटाबॉलिज्म अलग होता है इसलिए कोई भी डाइट आपके लिए सही तरह से काम करेगी या नहीं, इसके लिए कोई भी डाइट शुरू करने से पहले एक बार सलाह लेना भी बहुत जरूरी है।
- अगर आपको थायरॉइड, पीसीओडी/पीसीओएस या अन्य कोई मेडिकल या लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्या है तो अपनी डाइट उस हिसाब से तय करें।
अगर आपको भी हेल्थ से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं और हम अपनी स्टोरीज के जरिए इसका हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।