क्या डिलीवरी के बाद पानी कम पीना चाहिए? अगर आप भी करती हैं इस बात पर यकीन, तो डॉक्टर से जान लीजिए पूरा सच

प्रेग्नेंसी का सफर और डिलीवरी के बाद का वक्त किसी भी महिला के लिए बहुत खास होता है। यह वक्त स्पेशल होता है, इससे इंकार नहीं किया जा सकता है, लेकिन साथ ही यह वक्त चैलेंजिंग भी होता है और ऐसे में महिलाओं को अपना खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। एक्सपर्ट का कहना है कि किसी भी महिला के लिए एक नन्ही सी जान को अपने अंदर पालना, उसे जन्म देना और फिर ब्रेस्टफीड करवाना, आसान नहीं होता है। ऐसे में इस वक्त पर किसी भी महिला को खास देखभाल की जरूरत होती है। साथ ही यह भी याद रखना चाहिए कि हर महिला के लिए प्रेग्नेंसी जर्नी और डिलीवरी का अनुभव अलग हो सकता है, इसलिए सभी को अलग तरह के खान-पान की जरूरत हो सकती है। डिलीवरी के बाद नई मां को कई तरह की सलाह दी जाती है। खान-पान से लेकर उठने-बैठने के तरीके तक नई-नई बातें उनके सामने आती हैं। कई लोगों का कहना है कि नई मां को ज्यादा पानी नहीं पीना चाहिए। क्या वाकई ऐसा है, चलिए एक्सपर्ट से समझते हैं। यह जानकारी डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस डॉक्टर, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS Doctor, Health and Wellness Expert) दे रही हैं।
क्या डिलीवरी के बाद नई मां को कम पानी पीना चाहिए?

- डिलीवरी के बाद कई जगह नई मां को कम पानी पीने की सलाह दी जाती है, लेकिन डॉक्टर सोनू इस बात को पूरी तरह गलत बताती हैं।
- उनका कहना है कि डिलीवरी के बाद 1-2 दिन तक, जब तक बाउल मूवमेंट सही न आ जाए, तब तक बेशक आपको खान-पान में कुछ सावधानी बरतने की सलाह दी जा सकती है, लेकिन उसके बाद पानी सही मात्रा में ही पीना चाहिए।
- एक्सपर्ट का कहना है कि कई जगहों पर लोग अभी भी नई मां को कम पानी पीने और खाना भी कुछ दिनों तक कम लेने की सलाह देते हैं, लेकिन यह असल में जच्चा की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
- डिलीवरी के बाद शरीर में फ्ल्यूड्स और एनर्जी की कमी हो जाती है और ऐसे में जब आप पानी नहीं पाती हैं या सही से खाना नहीं खाती हैं, तो इसका सीधा असर आपकी सेहत पर होता है और कमजोरी बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें- आयुर्वेद के अनुसार डिलीवरी के बाद नई मां को फॉलो करने चाहिए ये टिप्स

- डिलीवरी के बाद ब्रेस्टफीडिंग करवाने में भी कैल्शियम और कई जरूरी मिनरल्स जाते हैं, ऐसे में सही खान-पान बहुत जरूरी हो जाता है।
- नई मां को फल-सब्जियां, पानी, जूस और भी सभी विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर चीजें देनी चाहिए।
- अगर डॉक्टर आपको किसी चीज को खाने के लिए मना करें या किसी हेल्थ कंडीशन के हिसाब से आपकी डाइट में कोई बदलाव किया जाए, तो उस पर ध्यान दें।
- पोस्टपार्टम के वक्त में महिलाओं को खास देखभाल की जरूरत होती है और इसमें डाइट और आराम अहम भूमिका निभाता है। इसका ध्यान रखें।
यह भी पढ़ें- डिलीवरी के बाद कितने दिनों तक सेक्शुअल रिलेशन से बचना चाहिए?
एक्सपर्ट का कहना है कि डिलीवरी के बाद किसी भी महिला को अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस समय पर किसी भी मिथ पर यकीन करने के बजाय डॉक्टर की सलाह पर ध्यान दें। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।