यह 1 छोटी सी आदत एसिडिटी को भगा सकती है कोसों दूर, आजमाएंगी तो कहेंगी दिल से शुक्रिया

तले-भुने या भारी खाना खाने के बाद एसिडिटी होना आम बात है। कई बार अगर आप गलत समय पर खाना खाती हैं, तो भी पेट में भारीपन, एसिडिटी और सीने में जलन हो सकती है। इसे दूर करने के लिए अपने खान-पान में बदलाव करना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही खाना समय पर खाना भी बहुत जरूरी है। रात को देर से खाना खाना या लंच और डिनर करते ही तुरंत सो जाना भी एसिडिटी का कारण बन सकता है। कई खास चीजों को डाइट में शामिल करने से भी एसिडिटी में राहत मिल सकती है। काली किशमिश भी इन्हीं में से एक है। इसे रोजाना खाने से हाजमा दुरुस्त होता है और एसिडिटी से राहत मिलती है। इसे आपको कैसे डाइट में शामिल करना है, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट राधिका गोयल दे रही हैं। वह पिछले कई सालों से अपने डाइट टिप्स की मदद से लोगों को हेल्दी रहने और वजन कम करने में मदद कर रही हैं।
एसिडिटी कम करने के लिए डाइट में शामिल करें यह 1 चीज
View this post on Instagram
- एक्सपर्ट का कहना है कि काली किशमिश प्राकृतिक रूप से पेट में एल्कलाइन वातावरण को बढ़ाती है और पेट को आराम देती है। ये अतिरिक्त एसिड को कम करती है और सीने और पेट की जलन को कम कर सकती है।
- काली किशमिश में पोटेशियम भरपूर मात्रा में होता है। इससे पेट का एसिड बैलेंस होता है और एसिड रिफ्लक्स कम होता है।
- यह फाइबर से भरपूर होती है और इससे डाइजेशन में सुधार होता है। काली किशमिश कब्ज को रोकती है। कब्ज की वजह से पेट में एसिडिटी, गैस और ब्लोटिंग बढ़ती है। वहीं जिन लोगों का पेट रोजाना साफ होता है, उन्हें इस तरह की दिक्कत नहीं होती है।
- काली किशमिश में एंटी-ऑक्सीडेंट्स में होते हैं। ये पेट के इंफ्लेमेशन को कम करते हैं।
- काली किशमिश में मौजूद फाइबर पेट को साफ करता है और एक नेचुलर कंलीजर के तौर पर काम करता है। इससे शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं।
- अगर आप रोजाना काली किशमिश खाएंगी, तो पेट से जुड़ी दिक्कतें आपको बिल्कुल परेशान नहीं करेंगी।
यह भी पढ़ें- सीने में होने वाली जलन ने कर दिया है परेशान? दवाई नहीं दादी-नानी के इन घरेलू नुस्खों से मिलेगा आराम
काली किशमिश को कैसे करें डाइट में शामिल?
- काली किशमिश को भिगोकर खाली पेट खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद रहेगा।
- भीगी हुई किशमिश को पचाना आसान होता है और इनसे एसिडिटी भी कम होती है।
- 8-10 किशमिश को आधा कप पानी में रातभर भिगो दें और सुबह खाली पेट खाएं।
- इस पानी को भी पी लें।
- इससे पेट में एसिड बनना कम होगा।
यह भी पढ़ें- खाना खाते ही आती हैं खट्टी डकारे और महसूस होती है सीने में जलन? एसिडिटी दूर करने के लिए करें ये 7 काम
एसिडिटी कम करने में एक्सपर्ट की बताई यह 1 आदत मदद कर सकती है। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।