करवाचौथ पर नजरें नहीं हटा पाएंगे आपके पिया, आज से पिएं यह ड्रिंक
-1726835672534.webp)
करवा चौथ का व्रत आने वाला है। यह व्रत महिलाओं के लिए खास महत्व रखता है, इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इस खास मौके पर महिलाएं सज धज कर तैयार होती हैं, अगर आप भी करवाचौथ पर खूबसूरत और सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो मेकअप के साथ साथ आपके स्किन को अंदर से भी हेल्दी बनाने की जरूरत है। आज हम आपको एक ऐसे होममेड ड्रिंक की जानकारी दे रहे हैं जिससे आपकी त्वचा खूब ग्लो करेगी। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा जानकारी दे रही हैं।
ऐसे तैयार करें बीटरूट आंवला शॉट
- 3 से चार आंवले को टुकड़ों में काट लें।
- 1 चुकंदर को टुकड़ों में काट लें।
- अब इसे ब्लेंडर में डालें।
- आधा गिलास पानी मिलाएं।
- मिश्रण को छलनी से छानकर जूस निकाल लें।
- इसमें काला नमक मिलाकर अच्छे से मिलाएं।
- तैयार है आंवला चुकंदर शॉट
यह भी पढ़ें-स्ट्रेस हार्मोन को कंट्रोल करने लिए पिएं यह ड्रिंक
करवाचौथ से पहले पिएं यह ड्रिंक
View this post on Instagram
- चुकंदर और आंवला, दोनों में ही एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह आपकी त्वचा को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं। बता दें कि मुक्त कणों के कारण चेहरे पर झुर्रियां नजर आती है।
- इन दोनों में ही विटामिन सी की मात्रा होती है। विटामिन सी कॉलेजोन उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जो त्वचा की लोच को बनाए रखने में मदद करता है। यह क्षतिग्रस्त त्वचा कोशिकाओं की मदद करता है । अनइवन टोन भी सुधरता है।
- चुकंदर और आंवले का जूस पीने से हाइड्रेशन में मदद मिलती है, जब आपकी स्किन ठीक प्रकार से हाइड्रेट होती है तो यह और भी ग्लोइंग नजर आती है।
- चुकंदर और आंवले का जूस पीने से शरीर में खून बनता है, वहीं खून बनने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। बेहतर रक्त प्रवाह आपके स्किन को ऑक्सीजन देने में मदद करता है। इससे भी त्वचा चमकदार और जवां नजर आती है। वहीं इससे शरीर से जहरीले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें- फैटी लिवर वाले भूलकर भी ना पिएं ये ड्रिंक्स
- आंवले का अर्क शक्तिशाली एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जबकि चुकंदर में मौजूद पिगमेंट्स जिन्हें बेटालाइंस कहा जाता है, कई एंटी इंफ्लेमेटरी गुण प्रदान करते हैं। यह गुण त्वचा की लालिमा और धब्बों को कम करने में मदद करते हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।