करवा चौथ के दिन सेक्शुअल रिलेशन बनाना सही है या गलत? एस्ट्रोलॉजर से जानिए

करवा चौथ का पर्व हिंदू धर्म का एक विशेष व्रत है, जिसे पारंपरिक रूप से विवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए उपवास करती हैं। इस दिन व्रत, पूजा-अर्चना और रात के समय चंद्रमा के दर्शन करने का विशेष महत्व है। करवा चौथ के दिन चंद्र दर्शन के साथ अन्य कई नियम भी बनाए गए हैं जिनका पालन जरूरी होता है। धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय दृष्टिकोण के अनुसार, करवा चौथ के दौरान आपको कुछ काम करने की मनाही होती है और अगर आप उन नियमों का पालन न करें तो आपको पूजा का पूर्ण फल भी नहीं मिलता है। उनमें से एक काम है इस दिन शारीरिक संबंध या फिजिकल रिलेशन बनाना। कई लोगों का मानना है कि यह पति-पत्नी के प्रेम का प्रतीक पर्व माना जाता है ऐसे में पति पत्नी का करीब आना गलत नहीं होना चाहिए, लेकिन ज्योतिष शास्त्र इसके बारे में कुछ और ही बताता है। इस प्रश्न का सही जवाब जानने के लिए हमने एस्ट्रोलॉजर अमिता रावल से बात की। आइए उनसे जानें कि करवाचौथ के दिन फिजिकल रिलेशन बनाना ठीक है या नहीं और साथ ही, ये भी जानें कि इस दिन आपको और कौन से काम नहीं करने चाहिए।
करवा चौथ के दिन सेक्शुअल रिलेशन बनाना ठीक है?
करवा चौथ के दिन आपको कुछ काम करने की मनाही होती है और ऐसी मान्यता है कि इसके करवा चौथ के नियम का पालन न करने से पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलता है। इनमें से एक है पति-पत्नी का फिजिकल रिलेशन बनाना। ऐसा कहा जाता है कि प्रेम का यह पर्व पति-पत्नी के रिश्ते को और ज्यादा मजबूत बनाता है, लेकिन यदि आप इस दौरान फिजिकल रिलेशन बनाती हैं तो यह शुभ नहीं माना जाता है क्योंकि यह धार्मिक रूप से शुभ नहीं है और यह व्रत की पवित्रता को कम करता है। करवा चौथ भी अन्य व्रत के ही समान ही उपवास है जिसमें आपको कुछ कामों से दूरी बनाने की जरूरत होती है। इसी वजह से आपको उस दिन फिजिकल रिलेशन न बनाने की सलाह दी जाती है।
View this post on Instagram
करवा चौथ पर और क्या न करें
आपको कुछ और काम भी करवा चौथ के दिन न करने की सलाह दी जाती है और ऐसा माना जाता है कि यदि आप इन नियमों का पालन नहीं करती हैं तो आपको पूजा और व्रत का पूर्ण फल भी नहीं मिलता है। आइए जानें उन कामों के बारे में-

पति-पत्नी आपस में झगड़ा न करें
करवा चौथ का दिन पूरी तरह से शांति, प्रेम और श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है। इस दिन पति-पत्नी को आपस में झगड़े या वाद-विवाद से बचना चाहिए। इससे व्रत की पवित्रता कम होती है और पूजा का फल भी नहीं मिलता है। आपको व्रत के दिन मन और वाणी पर संयम बनाए रखना चाहिए और पति-पत्नी को एक साथ पूजा करनी चाहिए, इससे आपके रिश्ते में सामंजस्य बना रहता है।
इसे जरूर पढ़ें: Karwa Chauth 2025: 9 या 10 अक्टूबर, कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
चुगली या किसी की बुराई न करें
करवा चौथ के दिन आपको किसी के पीठ पीछे उसकी बुराई नहीं करनी चाहिए या दूसरों की निंदा नहीं करनी चाहिए। ऐसा करना व्रत के नियमों के विपरीत माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि करवा चौथ के दिन महिलाएं व्रत की पवित्र ऊर्जा और आत्म‑शुद्धि का अनुभव करती हैं ऐसे में यदि आप किसी को अपशब्द बोलती हैं तो पूजा और व्रत का फल नहीं मिलता है।
काले रंग के कपड़े न पहनें
काले कपड़े परंपरागत रूप से व्रत और पूजा‑पाठ जैसे शुभ अवसरों पर वर्जित माने जाते हैं। ऐसे में करवा चौथ जैसे शुभ त्योहार में शुभता, सकारात्मक ऊर्जा और पवित्रता बनाए रखना जरूरी होता है। आपको इस दिन लाल, पीले, हरे या नारंगी रंग के वस्त्र पहनकर पूजन करना चाहिए। ज्योतिष की मानें तो काले रंग के वस्त्र मन और भावनाओं में निराशा का भाव ला सकते हैं।
घर के बड़ों को अपशब्द्द न कहें
करवा चौथ के दिन आप अपने घर के बड़े-बुजुर्गों को अपशब्द्द न कहें। आपको अपने घर के बड़ों जैसे माता‑पिता या सास‑ससुर आदि का अपमान इस दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करना व्रत की मर्यादा का उल्लंघन करना माना जाता है। ऐसा करने से आपको व्रत का पूर्ण फल नहीं मिलता है।
अगर आप भी यहां बताए नियमों का पालन करती हैं तो आपको करवा चौथ व्रत की पूजा का पूर्ण फल मिलता है। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Images: freepik. com, Meta AI
- करवा चौथ की रात को पति-पत्नी को क्या करना चाहिए?
- करवा चौथ की रात पति पत्नी को एक साथ चंद्रमा के दर्शन करना चाहिए और एक-दूसरे की दीर्घायु की प्रार्थना करनी चाहिए।
- करवा चौथ के दिन क्या क्या नहीं करना चाहिए?
- करवा चौथ के दिन पति-पत्नी को आपस में लड़ाई-झगड़ा नहीं करना चाहिए और किसी को अपशब्द नहीं कहने चाहिए।
- पीरियड्स में करवा चौथ कैसे करें?
- पीरियड्स में करवा चौथ का व्रत आप निर्जला रख सकती हैं, लेकिन इसकी पूजा नहीं करनी चाहिए। आप घर की किसी अन्य महिला या फिर पति से करवा चौथ की पूजा करवा सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
