herzindagi
is it safe to drink ginger tea on an empty stomach

क्या खाली पेट अदरक वाली चाय पीना सही है?

Ginger Tea Benefits and Side effects: अदरक वाली चाय लगभग सभी को पसंद होती है। लेकिन, क्या खाली पेट इसे पीना फायदेमंद है या इससे शरीर को नुकसान पहुंचता है, चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-08-28, 13:33 IST

हमारे भारतीय घरों में ज्यातदर लोग दिन की शुरुआत चाय से करते हैं। हालांकि, खाली पेट चाय पीना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। खाली पेट चाय पीने से और भी कई नुकसान होते हैं। काफी घरों में अदरक वाली चाय बनाई जाती है और अदरक गुणों से भरपूर है। अदरक का इस्तेमाल सिर्फ चाय में ही नहीं, बल्कि और भी कई तरीके से किया जाता है। अदरक के औषधीय गुणों के कारण, यह कई परेशानियों में मदद कर सकती है। लेकिन क्या खाली पेट अदरक की चाय पीना सही है? इसके क्या फायदे, नुकसान हैं और इसे पीने का सही तरीका क्या है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन नंदिनी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

क्या खाली पेट अदरक वाली चाय पीना सही है? (What is the best way to eat ginger tea?)

gimger tea for weight loss

  • एक्सपर्ट का कहना है कि खाली पेट अदरक की चाय आपको फायदा पहुंचा सकती है। लेकिन, आपको इसे दूध और चाय की पत्ती मिलाकर नहीं बनाना है।
  • आप पानी में अदरक को उबालें। इसे छान लें और रूम टेम्परेचर पर आने के बाद, इसमें शहद या नींबू मिलाएं।
  • यह चाय गुणों से भरपूर होती है और इससे सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं।
  • अदरक में विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, कॉपर और जिंक भरपूर मात्रा में होता है। यह एंटी-इंफ्लमेटरी गुणों से भरपूर होती है।
  • अदरक की हर्बल टी, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है और इसके सेवन से वजन कम करने में मदद मिल सकती है।
  • खाली पेट अदरक की हर्बल टी पीने से डाइजेशन दुरुस्त होता है और पेट से जुड़ी दिक्कतें कम होती हैं।

यह भी पढ़ें- तनाव को कम करने में मदद करेगी दादी मां की बताई यह चाय

ginger tea for immunity

  • अदरक में एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है और बीमारियां दूर रहती हैं।
  • इससे स्किन हेल्थ भी अच्छी होती है। अदरक में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स, फ्री रेडिकल्स से लड़कर स्किन को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं।
  • सुबह खाली पेट अदरक वाली चाय पीने से चेहरे पर चमक आती है और एक्ने दूर होते हैं।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि आप खाली पेट इस तरह से अदरक वाली चाय पीना फायदेमंद है। लेकिन, आप इसे अधिक मात्रा में न पिएं।
  • इसके अलावा, सुबह दूध और चाय पत्ती वाली अदरक की चाय सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है।
  • इससे गैस और एसिडिटी हो सकती है।
  • अगर आप सुबह खाली पेट अदरक वाली चाय पी रही हैं, तो इससे पहले 1-2 गिलास पानी पिएं। इससे डाइजेशन सही होगा।
  • अदरक वाली चाय दिन में 1-2 कप से ज्यादा न पिएं। इससे नुकसान हो सकता है।

यह भी पढ़ें- वजन घटाने के दौरान अगर भी लेना चाहते हैं चाय की चुस्की, तो अपनाएं ये तरीका

 

खाली पेट अदरक वाली चाय पीने से पहले, एक्सपर्ट की सलाह पर जरूर ध्यान दें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।