बार-बार हो जाती हैं बीमार? इन 2 तरीकों से बूस्ट करें इम्यूनिटी

आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लोग जल्दी-जल्दी बीमार पड़ जाते है। वहीं, कुछ लोगों को इंफेक्शन्स या बीमारियां छू भी नहीं पाती हैं। इसके पीछे की वजह इम्यूनिटी का कमजोर होना है। अच्छी सेहत के लिए इम्यूनिटी बहुत जरूरी है। बॉडी में किसी भी तरह का इंबैलेंस होने पर इम्यूनिटी ही हमारी बॉडी को प्रोटेक्ट करती है। कोविड के मुश्किल वक्त में भी जिन लोगों की इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक थी, उन्हें कम नुकसान पहुंचा। इम्यूनिटी बूस्ट करने में कई सारी चीजों की भूमिका होती है। यहां हम आपको 2 आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकती हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
इम्यूनिटी मजूबत करने का सीक्रेट (How to Boost Immunity)
- इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए शरीर में विटामिन डी का लेवल सही होना बहुत जरूरी है।
- विटामिन-डी एक विटामिन भी है और हार्मोन भी है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि विटामिन-डी को शरीर में सही तरह से फंक्शन करने के लिए मैग्नीशियम की जरूरत होती है।
- अगर आपकी बॉडी में मैग्निशियम कम है, तो विटामिन-डी का लेवल सही होने पर भी इसका असर शरीर में नजर नहीं आएगा।
- इम्यूनिटी को बू्स्ट करने के लिए विटामिन-डी और मैग्नीशियम दोनों का सही होना बहुत जरूरी है।
- शरीर में विटामिन-डी के लेवल को सुधारने के लिए सुबह 10-15 मिनट सूरज की रोशनी में जरूर बैठें।
- ऐसा सुबह 8-10 बजे के बीच करें।
- आप एक्सपर्ट की सलाह पर विटामिन-डी सप्लीमेंट्स भी ले सकती हैं।
- मैग्नीशियम से भरपूर आहार लें।
- दिन की शुरुआत 5 भीगे हुए बादाम से करें। इनमें मैग्नीशियम (मैग्नीशियम रिच फूड्स) भरपूर मात्रा में होता है, जो विटामिन-डी को एक्टिवेट करता है।
- इसके साथ चिया सीड्स वॉटर लें। इसमें भी मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो इम्यून सेल्स के प्रोडक्शन और फंक्शन में मदद करता है।
- इसके अलावा हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, बीन्स, केला, नट्स, सीड्स और साबुत अनाज को डाइट में जरूर शामिल करें।
यह भी पढ़ें- Soaked Nuts: भीगे हुए बादाम और किशमिश से करें दिन की शुरुआत, मिलेंगे कई फायदे
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।