
आज के समय में बच्चों में इम्यूनिटी बढ़ाना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता जा रहा है। कोविड-19 ने अगर हमें कुछ सिखाया है तो वो ये कि कैसे हमारी जिंदगी इम्यूनिटी पर निर्भर करती है और बच्चे जो वैसे भी बहुत ज्यादा बीमार पड़ते हैं उन्हें तो इम्यूनिटी की और भी ज्यादा जरूरत होती है। माता-पिता को इस समय उनकी डाइट पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए और नेचुरल फूड्स की मदद से उनकी इम्यूनिटी बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए।
बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए क्या किया जाए? हमने मदरहुड हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट पीडियाट्रिशियन और नोनटोलॉजिस्ट डॉक्टर अमित गुप्ता से बात की और इसके बारे में जानने की कोशिश की।
डॉक्टर अमित का कहना है कि ये बहुत जरूरी है कि बच्चों की न्यूट्रिशन की जरूरतों पर ध्यान दिया जाए। उन्हें ऐसा खाना खिलाना चाहिए जो सुपरफूड हो और वो बीमारियों से बचने में मदद कर सकें।
डॉक्टर अमित ने हमें इस तरह से सुपरफूड्स की लिस्ट दी है और उन्हें खाने के बारे में भी बताया है।
ये फ्रूट्स एनर्जी के लिए बहुत जरूरी होते हैं और इन्हें बच्चों की डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। ये विटामिन-C से भरपूर होते हैं और इनमें विटामिन-B भी होता है। सिट्रस फ्रूट्स में मैग्नीशियम, पोटैशियम आदि भरपूर होता है जो व्हाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाता है।

क्या करें-
अंगूर, नींबू, संतरा, अमरूद आदि फलों को बच्चों को खिलाएं। इन्हें बहुत देर तक काटकर बिल्कुल ना रखें, ये तुरंत खाने के लिए ही बेस्ट होते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- गर्मियों में भी हो रहा है जुकाम और खांसी से हैं परेशान तो ये आयुर्वेदिक दवा आएगी काम
दही प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है और ये डाइजेशन सिस्टम के लिए अच्छा होता है। दही बच्चों के गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट को ठीक करने और बैड बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है।
क्या करें-
दही में थोड़ा सा नमक या शक्कर मिलाकर बच्चों को खिलाएं। इसे शाम में ना खिलाएं बल्कि दोपहर के खाने में शामिल करें।
फोलिक एसिड और आयरन से भरपूर इन सब्जियों को अधिकतर बच्चे नहीं खाते हैं। विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के आदि से भरपूर ये सब्जियां काफी अच्छी लगती हैं।

क्या करें-
बच्चों को स्मूदी आदि बनाकर उसमें पालक जैसी सब्जियां खिलाने की कोशिश करें। मेथी, पालक, गाजर आदि सब्जियों को हेल्दी स्मूदी में आसानी से डाला जा सकता है।
ड्राई फ्रूट्स में जिंक, आयरन, विटामिन-ई, ओमेगा 3 फैटी एसिड्स आदि होते हैं जो सांस से जुड़े इन्फेक्शन को रोक सकते हैं।
क्या करें-
बच्चों के टिफिन में खाने के साथ-साथ ड्राई फ्रूट्स भी रखें। इन्हें सुबह ब्रेकफास्ट में भी दिया जा सकता है।
विटामिन-ए कैरोटेनोएड्स शकरकंद में बहुत ज्यादा होते हैं। ये इम्यून सिस्टम के लिए अच्छे होते हैं और पेट की जलन आदि को कम करता है। इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन बहुत मददगार साबित हो सकता है।
क्या करें-
इसे उबाल कर बच्चों को सलाद के तौर पर खिलाया जा सकता है। शकरकंद के स्नैक्स भी बच्चों को काफी पसंद आ सकते हैं।
एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स जो नारियल पानी में मौजूद होते हैं वो शरीर को हाइड्रेटेड और नॉरिश रखने में बहुत मदद करते हैं। इसमें कैलोरी कम होती है और ये प्यास बुझाने के लिए और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा होता है।

क्या करें-
इसे शाम होने से पहले-पहले बच्चों को पिला जरूर दें।
अपने बच्चों को अंडे की शक्ल में प्रोटीन दिया जा सकता है। इसमें मिनरल्स भी बहुत होते हैं और ये फिजिकल हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है।
क्या करें-
उबले हुए अंडे और पोच्ड एग्स सबसे बेस्ट होते हैं। तेल से अंडा फ्राई करने की जगह इन दो तरीकों से बच्चों को अंडा खिलाने की कोशिश करें।
अगर आपके घर में मांसाहार चलता है तो प्रोटीन का बहुत अच्छा सोर्स ये हो सकते हैं। इनमें ओमेगा 3 फैटी एसिड्स होते हैं। इनमें प्रोटीन के साथ-साथ जिंक, आयरन आदि भी भरपूर होता है।
क्या करें-
इन्हें सलाद के साथ उबाल कर मिक्स करें। बहुत मसाले में मीट आदि बनाना भी बच्चों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।
चिया सीड्स बहुत सारी बीमारियों के रिस्क को कम कर सकते हैं। ये दिल की बीमारी के खतरे को भी कम कर सकते हैं। इनमें बहुत मात्रा में फाइबर होता है और ये ब्लड प्रेशर कम करने का काम करते हैं।

क्या करें-
रात में 1 चम्मच चिया सीड्स भिगो कर रख दें और सुबह उठकर पानी के साथ उन्हें बच्चों को दें।
डाइजेस्टिव सिस्टम को सही करने और कब्ज को दूर करने के लिए उनका इस्तेमाल किया जा सकता है। ये ब्लड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।
क्या करें-
इन्हें रोस्ट करके स्मूदी में मिलाया जा सकता है। रात में भिगोकर सुबह खाया जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- क्या होता है असामयिक यौवन? जानें आपकी बेटी क्यों इतनी जल्दी बड़ी हो रही है
इनमें ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड्स होते हैं, ये एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं और इनमें फाइबर भी होता है। ये कॉम्बिनेशन दिल और लीवर दोनों के लिए ही अच्छा है।
क्या करें-
थोड़े से कद्दू के बीज या तो आप स्मूदी में मिला सकते हैं या फिर इन्हें भिगो कर बच्चों को ऐसे ही स्नैक्स के रूप में दे सकते हैं। इन्हें रोस्ट कर ऐसे ही चबाया भी जा सकता है।
ये बहुत जरूरी है कि माता-पिता अपने बच्चों को सही सुपरफूड दें, लेकिन एक साथ बहुत कुछ देना भी सही नहीं है। इनमें से कुछ ही आप एक बार में डाइट में शामिल करें। सब कुछ एक साथ ना करें। इसके अलावा, बच्चों का हाजमा भी सही नहीं होता है और इसलिए आपके बच्चे की हेल्थ कंडीशन को ध्यान में रखने के बाद ही सुपरफूड का चयन करें। कई सुपरफूड्स कई लोगों को सूट ही नहीं करते हैं।
इन्हें आप सैंडविच में फ्लेवर के तौर पर, सलाद में, खाने की किसी और चीज़ में मिलाकर दे सकती हैं। इम्युनिटी बेहतर बनाने के लिए ये हेल्दी फूड्स बहुत जरूरी हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।