इन नेचुरल तरीकों से भी बढ़ाया जा सकता है शरीर का हेमोग्लोबिन लेवल

हमारे शरीर में हेमोग्लोबिन की मात्रा अगर कम हो जाए तो कई सारी बीमारियां सामने आने लगती हैं। हेमोग्लोबिन सिर्फ शरीर में ऑक्सीजन ट्रांसपोर्ट का काम नहीं करता है बल्कि ये आपके सेल्स को हेल्दी रखता है और साथ ही साथ कार्बन डाय ऑक्साइड को लंग्स के जरिए शरीर से बाहर करने का भी महत्वपूर्ण फंक्शन करता है। हेमोग्लोबिन की कमी से रेड ब्लड सेल्स धीरे-धीरे खत्म होने लगते हैं और शरीर भी बीमार होने लगता है।
हेमोग्लोबिन की कमी भयंकर कमजोरी का कारण भी बन सकती है। ये हमारे शरीर के सभी अंगों और टिशू के लिए जरूरी है और इसे सही रखने में ही भलाई है। अगर किसी पुरुष का हेमोग्लोबिन लेवल 13.5 से कम हो और महिला का 12 से कम हो तो इसे हेमोग्लोबिन की कमी माना जाता है।
मिस इंडिया कंटेस्टेंट्स को ट्रेनिंग देने वाली एक्सपर्ट डायटीशियन अंजली मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस समस्या से निजात पाने के कुछ तरीके शेयर किए हैं। अंजली लगभग 20 सालों से इसी फील्ड में काम कर रही हैं और वो डाइट टिप्स एक्सपर्ट भी हैं।
इसे जरूर पढ़ें- सिर्फ 2 मिनट में ही आ जाएगी नींद अगर आप आजमाएंगे ये मिलिट्री तकनीक
डाइट में शामिल करें सोयाबीन-
अंजली जी का कहना है कि सोयाबीन, रागी और गेहूं तीनों को अपनी डाइट में शामिल करना अच्छा होगा। सोयाबीन और रागी दोनों ही आयरन में बहुत अच्छे होते हैं और साथ ही साथ सोयाबीन में प्रोटीन भी होती है। जब भी आपको रोटी बनानी हो तो गेहूं का आटा, सोयाबीन का आटा और रागी का आटा 1:1:1 के अनुपात में लें।
हेमोग्लोबिन सही मायनों में प्रोटीन ही होता है और इसलिए सिर्फ आयरन से भरपूर नहीं बल्कि प्रोटीन से भरपूर डाइट लेनी भी जरूरी है।
सोयाबीना, लोबिया, अनार, हरी सब्जियां, आंवला आदि आपकी डाइट में लेना बहुत जरूरी है।
अनीमिया के कारण क्या हो सकता है?
हेमोग्लोबिन की कमी और आयरन की कमी हेवी अनीमिया को जन्म देती है। ऐसे में आपके शरीर में कम रेड ब्लड सेल्स होते हैं और आपके सभी अंगों तक ठीक से ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता है।
ऐसे मौके पर ब्रीदिंग एक्सरसाइज, डाइट, एरोबिक्स, योगा आदि चीज़ें मदद कर सकती हैं।
सही डाइट के साथ-साथ ऐसी एक्सरसाइज जरूरी हैं जो डीप ब्रीदिंग को बढ़ावा दे। ये ताकत, ऑक्सीजन आदि सब कुछ ठीक करने में मदद करेगा।
View this post on Instagram
इसे जरूर पढ़ें- अगर हो रही है डायजेशन की समस्या तो करें ये काम
हेमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए ये सारे टिप्स हैं अहम-
हेमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए ये सारी टिप्स बहुत अहम हैं और ये सारी चीज़ें आपको करनी होती हैं-
- हेमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए डाइट में आयरन और प्रोटीन का ध्यान रखें।
- अनीमिया के लिए डाइट को भरपूर रखें।
- कमजोरी की स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करें।
- ब्रीदिंग एक्सरसाइज और अन्य फिजिकल एक्टिविटी करें जो हेल्दी डाइट के साथ-साथ आपके शरीर में ऑक्सीजन बढ़ाने में मदद करेगी।
- अगर आपको बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है तो बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करें।
ये सारी टिप्स आपके लिए काम की साबित हो सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।