क्या आप जानती हैं कि मां बनने के लिए शरीर में कई हार्मोन्स का लेवल सही होना जरूरी है। हार्मोनल इंबैलेंस का सीधा असर फर्टिलिटी पर होता है और इसकी वजह से आपको कंसीव करने में मुश्किल हो सकती है। शरीर में AMH हार्मोन का लेवल, आपके कंसीव करने के चांसेज का रिपोर्ट कार्ड है। एएमएच (एंटी-मुलरियन हार्मोन) एक जरूरी सेक्स हार्मोन है। यह एक ऐसा हार्मोन होता है जो महिलाओं की ओवरीज में मौजूद छोटे-छोटे फॉलिकल्स यानी सेल्स से बनता है। अगर आप आम भाषा में समझें तो आपके ब्लड में AMH का लेवल कितना है, इससे डॉक्टर आपकी फर्टिलिटी का अंदाजा लगा सकते हैं। शरीर में AMH हार्मोन का लेवल, आपके कंसीव करने के चांसेज का रिपोर्ट कार्ड है। इसे मैनेज करने के लिए हेल्दी डाइट बहुत जरूरी है। एक्सपर्ट का बताया यह सीड मिक्स इस हार्मोन को बूस्ट करके आपकी मां बनने की संभावना को बढ़ा सकता है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
कंसीव करने के लिए जरूरी है AMH हार्मोन, ऐसे करें बूस्ट
- एक्सपर्ट का कहना है कि इस मिक्चर को लेने से एएमएच लेवल बूस्ट होता है, ओव्युलेशन और एग क्वालिटी में सुधार होता है। इससे एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन भी बैलेंस होता है।
- यह एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है और शरीर में इंफ्लेमेशन को कम करता है। इससे हार्मोन्स भी बैलेंस होते हैं। यह रिप्रोडक्टिव ऑर्गन्स में ब्लड फ्लो को भी सुधारता है।
- इससे शरीर को अंदर से पोषण मिलता है और कंसीव करने के लिए जरूरी हार्मोन्स का लेवल भी सही होता है।
- कद्दू के बीज, जिंक और हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं। ये फर्टिलिटी को सुधारकर, रिप्रोडक्टिव हेल्थ को सुधारते हैं। इससे एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन का लेवल बैलेंस होता है।
- सूखा नारियल, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने और हार्मोन्स को बैलेंस करने में मदद करता है।
- अलिव सीड्स, आयरन से भरपूर होते हैं और शरीर में एस्ट्रोजन लेवल को मैनेज करने में मदद करते हैं। ये एएमएच लेवल को सुधारने में मदद करते हैं।
- तिल के बीज हार्मोन रेगुलेशन और फर्टिलिटी के लिए बहुत अच्छे होते हैं।
AMH हार्मोन का लेवल बूस्ट कर सकता है यह सीड मिक्स, ऐसे करें तैयार
View this post on Instagram
सामग्री
- कद्दू के बीज- 2 टेबलस्पून
- सूखा नारियल- 1 टेबलस्पून
- अलिव के बीज- 2 टेबलस्पून
- तिल के बीज- 2 टेबलस्पून
विधि
- सभी चीजों को खुशबू आने तक भून लें।
- अब इसे ठंडा होने दें।
- इसका एक पाउडर बना लें।
- इसे 1 टीस्पून रोजाना गुनगुने पानी के साथ लें।
- आप इसे दिन में किसी भी समय ले सकती हैं हालांकि खाली पेट लेना ज्यादा बेहतर रहेगा।
यह भी पढ़ें- डियर लेडीज! PCOD में जल्दी प्रेग्नेंट होने के सीक्रेट्स गायनेकोलॉजिस्ट से जान लीजिए, कंसीव करने में नहीं आएगी मुश्किल
महिलाओं को कंसीव करने के लिए, शरीर में हार्मोनल बैलेंस के साथ डाइट और लाइफस्टाइल पर जरूर ध्यान देना चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों