Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:46 PM IST

8 के आस-पास पहुंच गया है हीमोग्लोबिन का लेवल तो समझिए शरीर हो रहा है कमजोर, खून की कमी दूर करने के लिए पिएं यह मॉर्निंग ड्रिंक

क्या आपकी रिपोर्ट में हीमोग्लोबिन का लेवल 8 या उसके आस-पास आया है, अगर ऐसा है, तो इस पर तुरंत ध्यान दें। खून की कमी शरीर को अंदर से खोखला कर सकती है। एक्सपर्ट की बताई यह ड्रिंक शरीर में खून को बढ़ाने में मदद करेगी। 
Updated:- 2025-07-30, 11:50 IST
image

ब्लड कम होने पर क्या खाएं?

हीमोग्लोबिन बढ़ाने का घरेलू नुस्खा क्या है?

15 दिन में खून कैसे बढ़ाएं?
तेजी से खून कैसे बढ़ाएं?
खून बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?

अगर ये आपके भी सवाल हैं, तो इस आर्टिकल में डाइटिशियन मनोली मेहता से हुई बातचीत के आधार पर हम आपको एक ऐसी मॉर्निंग ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं, जो शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ा सकती है और खून की कमी दूर कर सकती है।
आजकल काफी महिलाएं खून की कमी से परेशान हैं। खून की कमी यानी एनीमिया के कई लक्षण शरीर में नजर आते हैं, जिन्हें समय रहते पहचानना जरूरी है वरना इसका असर शरीर के सभी फंक्शन्स पर होता है। थकान, सांस लेने में मुश्किल, कमजोरी, स्किन का पीलना होना, चक्कर आना, सिरदर्द, भूख न लगना और दिल की धड़कन का तेज होना जैसे लक्षण खून की कमी की तरफ इशारा करते हैं। शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाने के लिए डाइट में आयरन रिच फूड्स को शामिल करचाहिए। एक्सपर्ट की बताई यह ड्रिंक खाली पेट पीने से आयरन लेवल बूस्ट होगा और खून तेजी से बढ़ेगा।

शरीर में खून की कमी दूर करने के लिए पिएं यह मॉर्निंग ड्रिंक

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Manoli Mehta| Dietician| Weight loss| PCOS|Dubai (@tattvum)

  • एक्सपर्ट का कहना है कि काली किशमिश, एनीमिया रोगियों के लिए काफी फायदेमंद है। इससे शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ता है और थकान और कमजोरी दूर होती है।
  • काली किशमिश आयरन से भरपूर होती है। यह शरीर में खून के स्तर को बढ़ाती है और इससे लिवर और किडनी के फंक्शन को सुधारती है, शरीर को डिटॉक्स करती है और शरीर को एनर्जी देती है।
  • काली किशमिश, आयरन, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। इसका नियमित सेवन शरीर में रेड ब्लड सेल्स के बनने में मदद करता है। इसे भिगोकर खाना ज्यादा फायदेमंद रहता है।
  • दालचीनी में व‍िटाम‍िन-ए, आयरन, कैल्‍श‍ियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है।
  • कोलेस्ट्रॉल कम करने से लेकर आयरन बढ़ाने और ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने तक इसके कई फायदे हैं।
  • इस ड्रिंक को पीने से हार्मोन्स बैलेंस होते हैं, पीरियड्स नियमित होते हैं, चेहरे पर निखार आता है, बालों का झड़ना कम होता है और कमजोरी दूर होती है।

यह भी पढ़ें- 2 हफ्तों में बढ़ सकता है शरीर में खून, इन 3 घरेलू नुस्खों की लें मदद

आयरन लेवल बढ़ाने के लिए खाली पेट पिएं यह ड्रिंक

black raisins benefits

  • आपको 10 काली किशमिश और दालचीनी की 1 छोटी स्टिक लेनी है।
  • अब 3-4 धागे केसर के लें।
  • इसे 1 गिलास पानी में 3-4 घंटे या रातभर भिगो दें।
  • अब सुबह इस पानी को खाली पेट पिएं और किशमिश खा लें।
  • आपको कुछ हफ्तों में अंतर महसूस हो सकता है।

 

यह भी पढ़ें- खून बढ़ाने के लिए लेती हैं आयरन की गोली ? इन 3 बातों को नजरअंदाज किया तो नहीं मिलेगा फायदा

 

 

शरीर में खून की कमी दूर करने के लिए इस मॉर्निंग ड्रिंक को रूटीन का हिस्सा बनाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।