acidity and constipation

एसिडिटी का रामबाण इलाज है यह घरेलू नुस्खा

एसिडिटी को दूर करने के लिए लगभग हर घर में कोई न कोई नुस्खा अपनाया जाता है। ऐसे ही एक नुस्खे के बारे में आप इस आर्टिकल में जानेंगे जो कब्ज और एसिडिटी दूर करने में कारगर है।
Editorial
Updated:- 2023-05-19, 16:35 IST

कब्ज और एसिडिटी की समस्या किसी को भी परेशान कर सकती है। कई लोगों को कब्ज की समस्या कुछ भारी या बाहर का खा लेने पर होती है। वहीं कुछ लोगों को लगभग रोज ही यह दिक्कत होती है। कब्ज या एसिडिटी को अक्सर लोग मजाक में या हल्के में लेते हैं लेकिन असल में यह समस्या बहुत बड़ी है और इस पर ध्यान दिया जाना भी जरूरी है। अगर आपको कॉन्सटिपेशन रहता है, पेट ठीक से साफ नहीं होता है, एसिडिटी रहती है, तो इसके लिए कई घरेलू नुस्खे बताए जाते हैं। लगभग हर घर में ये घरेलू नुस्खे पीढ़ियों से चले आ रहे हैं और कारगर भी हैं। यहां हम आपको ऐसे ही एक शरबत के बारे में बताने जा रहे हैं जो एसिडिटी और कब्ज के लिए बेहद कारगर है। इस शरबत को अक्सर लोग घरों में भी बनाते हैं, खासकर गर्मी के मौसम में इसे और अधिक फायदेमंद बताया जाता है। यह शरबत एसिडिटी और कब्ज के लिए रामबाण है।

इसके बारे में डाइटीशियन रिध्दिमा बत्रा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी दी है। रिध्दिमा बत्रा सर्टिफाइड डायबिटीज एजुकेटर, स्पोर्ट्स न्यूट्रिशनिस्ट स्पेशलिस्ट और न्यूट्रिशन डिफाइंड की फाउंडर हैं।

एसिडिटी के लिए पिएं यह शरबत

how to reduce acidity

इस शरबत को बनाना भी बहुत आसान है और इसके कई फायदे हैं। इसे बनाने में गुलकंद, गोंद करीता, चिया सीड्स और सब्जा सीड्स का उपयोग होता है। ये सभी चीजें एसिडिटी और कॉन्सटिपेशन को दूर करती हैं।

क्या होते हैं फायदे?

  • गुलकंद(गुलकंद के फायदे) की तासीर ठंडी होती है। इसमें गट हेल्थ को अच्छा रखने के लिए कई हीलिंग प्रॉपर्टीज भी होती हैं।
  • पेट में गुड बैक्टीरिया और म्यूकस को बढ़ाने में यह मदद करता है। जिससे पेट साफ होना आसान हो जाता है।
  • अगर सुबह आपका पेट आसानी से साफ नहीं होता है तो आपको इसे जरूर पीना चाहिए।
  • यह पेट की एसिडिटी को कम करता है। साथ ही एंटी-एसिडिटी पिल्स से शरीर को हुए नुकसान को भी सही करता है।
  • गोंद कतीरा डाइजेस्टिव सिस्टम को हेल्दी रखने में मदद करता है।
  • सब्जा सीड्स में पेक्टिन समेत कई घुलनशील फाइबर मौजूद होते हैं। पेक्टिन प्रीबायोटिक होता है।
  • मेटाबॉलिज्म को सुधारने और गट में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में इससे मदद मिलती है। यह एसिडिटी को भी कम करता है।

यह भी पढ़ें-गर्मियों में आपको भी हो जाती है पेट से जुड़ी समस्या तो ट्राई करें यह हेल्दी ड्रिंक

कैसे बनाएं?

healthy drink for acidity

सामग्री

  • 2 टीस्पून सब्जा सीड्स(भीगे हुए)
  • 2 टीस्पून गोंद कतीरा(भीगा हुआ)
  • 1 टीस्पून गुलकंद
  • 200 मिली लीटर दूध

विधि

  • सभी चीजों को आपस में मिलाएं।
  • ऊपर ने कुछ नट्स डालकर इसे गार्निश कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- गट हेल्थ का ख्याल रखने के लिए एक्सपर्ट के बताए यह टिप्स अपनाएं

यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट

View this post on Instagram

A post shared by by Ridhima Batra, CDE, SSN (@nutritiondefinedofficial)

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।