image

रात को पानी में भिगोकर खा लीजिए ये 2 चीजें, सुबह उठते ही झट से साफ हो जाएगा पेट

अगर आपको अक्सर कब्ज बनी रहती है और पेट साफ करने के लिए आप सीरप या टेबलेट्स लेती हैं, तो आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। कब्ज दूर करने में देसी नुस्खे मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको 2 ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अगर आप पानी में भिगोकर रात में रोजाना खाएंगी तो सुबह झट से पेट साफ हो जाएगा।
Editorial
Updated:- 2025-12-25, 13:35 IST

सेहतमंद रहने के लिए रोज पेट का खुलकर साफ होना बहुत जरूरी है। हम में से काफी लोग इस बात को नहीं जानते हैं कि ज्यादातर बीमारियों की जड़ पेट साफ न होना होती है। जब हमारा पेट ठीक से साफ नहीं होता है, तो शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं और शरीर में कई तरह की बीमारियां पनपने लगती हैं। कब्ज होने पर भूख न लगना, पेट में भारीपन, चिड़चिड़ापन, गैस और एसिडिटी बनी रहती है। डाइट में फाइबर और पानी की कमी, फिजिकल एक्टिविटी कम होना, नींद पूरी न होना, तनाव और हार्मोनल बदलावों के कारण पेट ठीक से साफ नहीं होता है। कब्ज की वजह से स्किन की जुड़ी दिक्कतें भी होने लगती है और कई बार दिनभर थकान बनी रहती हैं। कब्ज दूर करने में डाइट का अहम रोल है। फाइबर से भरपूर चीजें पेट साफ करने में मदद करती हैं। यहां हम आपको 2 ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अगर आप पानी में भिगोकर रात में रोजाना खाएंगी तो सुबह झट से पेट साफ हो जाएगा। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत कालरा दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्‍टर हैं।

कब्ज दूर करने के लिए खाएं भीगे हुए मुनक्के और अंजीर

constipation easy home remedies

  • एक्सपर्ट का कहना है कि यह कब्ज दूर करने का एक रामबाण नुस्खा है। रातभर 4 मुनक्के और 1 अंजीर को पानी में भिगो दें। सुबह इसे खाली पेट खाएं और पानी को भी पी लें। आपका पेट आसानी से साफ हो जाएगा।
  • अंजीर और मुनक्के को भिगोकर खाने से न केवल पेट साफ होता है, बल्कि डाइजेशन से जुड़ी सारी दिक्कतें भी दूर होती हैं। इसका सेवन करने से शरीर में ताकत भी बनी रहती है।
  • यह बाउल मूवमेंट को बेहतर बनाता है। अगर आप खाली पेट ये दोनों चीजें खाती हैं, तो इससे मल मुलायम होता है और आसानी से बाहर निकल जाता है। यह आंतों को साफ करता है। एक्सपर्ट का कहना है कि अंजीर और मुनक्का खाने से न केवल डाइजेशन बेहतर होता है, बल्कि खून की कमी दूर होती है और कमजोरी महसूस नहीं होती है।

यह भी पढ़ें- रोज सुबह इस तरह पानी में मिलाकर पिएं घी, आसानी से साफ होगा पेट

munakka boiled in water benefits

  • इससे हड्डियां भी मजबूत होती है। ये दोनों चीजें महिलाओं की पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतें भी दूर करती हैं। इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं।
  • अगर आप इसमें खजूर और सौंठ पाउडर भी डालेंगी, तो शरीर में ताकत बनी रहेगी और सर्दियों में कई बीमारियों से बचाव होगा।

 

 यह भी पढ़ें- क्या आपको पता है कि 1 दिन में कितनी बार फार्ट करना और पेट साफ होना सही है? एक्सपर्ट से जानें

 

रात को पानी में भीगे हुए मुनक्के और अंजीर खाने से सुबह पेट खुलकर साफ होगा। जिन लोगों को अक्सर पाचन से जुड़ी दिक्कतें परेशान करती हैं और कब्ज बनी रहती है, उन्हें इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।