सीने में होने वाली जलन ने कर दिया है परेशान? दवाई नहीं दादी-नानी के इन घरेलू नुस्खों से मिलेगा आराम

गलत खान-पान, अनियमित जीवनशैली और तनाव के कारण सीने में जलन, गैस और एसिडिटी आजकल आम समस्या बन गई है। ऐसा कई बार खाने के तुरंत बाद लेटने या सो जाने के कारण भी हो सकता है। कई बार लोग खाने के बाद नहाते हैं और इसकी वजह से भी डाइजेशन पर बुरा असर होता है। अगर आपको खाने के कुछ देर बाद सीने में जलन, खट्टी डकारे आना या पेट में भारीपन महसूस होना जैसी दिक्कतें हो रही हैं, तो यह इस बात का संकेत है कि आपके डाइजेस्टिव सिस्टम में गड़बड़ी है। अक्सर लोग एसिडिटी को कम करने के लिए तुरंत एंटासिड ले लेते हैं, लेकिन लंबे समय तक इसका इस्तेमाल आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में आपको कुछ घरेलू नुस्खों की मदद लेनी चाहिए। यहां हम आपको आयुर्वेदिक डॉक्टर के बताए कुछ आसान देसी उपायों के बारे में बता रहे हैं, जो सीने की जलन और एसिडिटी को कम कर सकते हैं। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी जानकारी दे रही हैं। उन्होंने आयुर्वेद में एमडी किया है और उन्हें इस फील्ड में कई सालों का अनुभव है।
ठंडे दूध में सौंफ डालकर पिएं
- यह एसिडिटी को कम करने का सबसे आसान और कारगर उपाय है। ठंडे दूध में मौजूद कैल्शियम पेट के एसिड को न्यूट्रिलाइज करके एसिडिटी में तुरंत आराम देता है।
- सौंफ की तासीर ठंडी होती है। यह न केवल पेट और सीने की जलन को शांत करती है, बल्कि इसमें मौजूद कंपाउड्स, अपच और कब्ज को भी दूर करते हैं।
- याद रखें कि दूध में आपको चीनी नहीं मिलानी है। सादे ठंडे दूध में 1 चम्मच सौंफ मिलाकर इसे पिएं।
- आप सौंफ और मिश्री को भी खा सकती हैं। अक्सर लोग खाने के बाद इसे खाते हैं। यह केवल टेस्ट ही नहीं बढ़ाता है, बल्कि इससे सीने की जलन कम होती है और खाना आसानी से पचता है।
यह भी पढ़ें- पेट में जब बनने लगे गैस का गुब्बारा, तो गुनगुने पानी के साथ फांक लीजिए नानी मां का यह देसी चूर्ण
केले को करें डाइट में शामिल
- केला खाने से भी एसिडिटी कम होती है। यह पेट के एसिड को कम करने में मदद करता है। केला पोटैशियम और फाइबर से भरपूर होता है, यह न केवल डाइजेशन को दुरुस्त करता है, बल्कि एसिडिटी को भी कम कर सकता है।
- खाली पेट केले का सेवन कई बार कुछ लोगों को इनडाइजेशन की दिक्कत हे सकता है, लेकिन अगर आप इसे खाने के आधे घंटे बाद खाएं तो इससे पाचन में मदद मिलेगी।
- आप रोजाना अगर मिड मील में एक केला खाएंगी, तो कुछ हफ्तों में आपको अपने पाचन में अंतर महसूस हो सकता है। इससे पेट को ठंडक भी मिलती है।
यह भी पढ़ें- खाना खाते ही आती हैं खट्टी डकारे और महसूस होती है सीने में जलन? एसिडिटी दूर करने के लिए करें ये 7 काम
एसिडिटी और सीने की जलन को कम करने में ये घरेलू नुस्खे मदद कर सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।