Thu Sep 17, 2026 | Updated 12:28 PM IST

गर्मियों में आपको भी हो जाती है पेट से जुड़ी समस्या तो ट्राई करें ये हेल्दी ड्रिंक

गर्मियों में पेट से जुड़ी समस्याएं बहुत आम हैं। इस आर्टिकल में जानिए एक्सपर्ट की बताई समर डाइजेस्टिव ड्रिंक की रेसिपी, जिससे आप पाचन संबधी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। 
Updated:- 2023-03-20, 13:09 IST
how can i keep my digestive system healthy in summer

पेट से जुड़ी परेशानियां यूं तो किसी भी मौसम में हो सकती हैं लेकिन गर्मी आते ही लोगों में पेट से जुड़ी परेशानियां बढ़ जाती हैं। पेट में अपच, गैस और सिरदर्द जैसी कई दिक्कतें, गर्मी में हो सकती हैं। इस समय ज्यादातर लोगों को पेट में गर्मी हो जाती है। इसकी एक वजह ये भी है कि गर्मी के मौसम मे हम जो भी डाइट लेते हैं, उसे पचाने में हमारे शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इसलिए इस मौसम में सोच समझ कर अपनी डाइट का चुनाव करना चाहिए। साथ ही पेट को ठंडक देने वाली चीजों को अपने खाने का हिस्सा बनाना चाहिए।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं एक्सपर्ट की बताई एक ऐसी समर ड्रिंक, जिसकी मदद से आप बहुत आसानी से गर्मियों में होने वाली पेट संबधी दिक्कतों से निजात पा सकते हैं। ये जानकारी डाइटीशियन मनप्रीत के इंस्टाग्राम अकाउंट से ली गई है।

nutrition approved drink for a healthy gut

जानिए इस समर डाइजेस्टिव ड्रिंक के बारे में

एक्सपर्ट की बताई ये ड्रिंक, गर्मियों में हमारे पाचन से जुड़ी सभी परेशानियों में दूर करने में कारगर है। इस ड्रिंक को पीने से पाचन से जुड़ी समस्याएं, कुछ ही वक्त में छूमंतर हो जाएंगी।

साम्रगी

  • नारियल पानी- 200 मि.ली
  • इलायची पाउडर 1/4 टीस्पून
  • बेसिल सीड्स 1 टीस्पून(भीगे हुए)
  • गुलकंद 1/2 टीस्पून

ऐसे बनाएं ये समर डाइजेस्टिव ड्रिंक

  • सभी चीजों को नारियल पानी में मिलाएं।
  • इसे चम्मच से चलाएं।
  • आपकी समर डाइजेस्टिव ड्रिंक तैयार है।

यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट

View this post on Instagram

A post shared by Hormone Balance and Gut health Dietitian (@dietitian_manpreet)

नारियल पानी के फायदे

इसमें मीडियम चेन ट्राईग्लसिराइड्स(MCTs) होते हैं। यह आंतों की सूजन को कम करता है और पाचन को सुधारता है। इसे पीने से शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती है। इसमें विटामिन ई भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसे पीने से वजन कम करने भी मदद मिलती है। नारियल पानी(नारियल पानी के फायदे) हमारे इम्यून सिस्टम को भी बूस्ट करता है और दिल की सेहत के लिए बहुत अच्छा है।

इलायची पाउडर के फायदे

इलायची में फाइबर बहुत अधिक मात्रा में होता है। ये हमारे पेट को आराम देती है। गैस और ब्लोटिंग को दूर करने के लिए ये बहुत अच्छी होती है।

यह भी पढ़ें- Expert Tips: गर्मियों के मौसम में शरीर में ठंडक बनाए रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये 10 ड्रिंक्स

summer digestive drink recipe

गुलकंद के फायदे

गुलकंद हमारे शरीर के लिए नैचुरल कूलर का काम करता है। ये एसिडिटी को कम करके हमारे डाइजेशन को सुधारता है। इससे आंतों की सूजन भी कम होती है।

यह भी पढ़ें- Skin Care At Age 40: त्‍वचा दिखेगी जवां-जवां, गर्मियों में इस तरह से करें देखभाल

बेसिल सीड्स के फायदे

बेसिल सीड्स, नेचुरल लैक्सेटिव होते हैं। कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए लैक्सेटिव्स का उपयोग किया जाता है। बेसिल सीड्स कब्ज के लिए रामबाण है। इससे कब्ज दूर होता है और सुबह के वक्त पेट आसानी से साफ होता है।

अगर आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।