herzindagi
which flour is best for summers

गर्मियों में रहना चाहते हैं सेहतमंद, डाइट में शामिल करें ये अनाज

गर्मियों में अगर आप अपनी डाइट में बदलाव नहीं करती हैं,तो बीमार पड़ने का डर रहता है। गर्मी के मौसम में, कुछ अनाज खाने की सलाह दी जाती है। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-06-29, 14:30 IST

मौसम के हिसाब से डाइट में बदलाव जरूरी है। आप क्या खा रहे हैं, इसका सीधा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ता है। ऐसे में हेल्दी रहने के लिए खाने-पीने की सही चीजों का चुनाव करना चाहिए। डाइट में अगर आप मौसम के हिसाब से बदलाव नहीं करती हैं, तो आप बीमार पड़ सकती हैं। जिस तरह ठंड में गर्म तासीर वाली चीजों को खाना चाहिए, उसी तरह गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए ठंडी तासीर वाली चीजों को डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करती हैं, तो सेहत बिगड़ सकती है। सीजनल फल, सब्जियों के साथ सीजन के हिसाब से अनाज में भी बदलाव करना चाहिए। हालांकि, ज्यादातर घरों में आमतौर पर गेहूं के आटे की रोटी ही बनाई जाती है। लेकिन आज के समय में कई और ग्रेन्स भी ऐसे हैं, जिनके गुणों को जानने के बाद लोग इन्हें खाने लगे हैं।

वैसे तो ये अनाज हमेशा से ही हमारे खान-पान का हिस्सा रहे हैं, लेकिन समय के साथ इनके गुणों के बारे में ज्यादा बात होने लगी है। समर में हेल्दी रहने के लिए किन ग्रेन्स को खाना चाहिए, आइए इस बारे में डाइटीशियन रिध्दिमा बत्रा ने जानते हैं। रिध्दिमा बत्रा सर्टिफाइड डायबिटीज एजुकेटर, स्पोर्ट्स न्यूट्रिशनिस्ट स्पेशलिस्ट और न्यूट्रिशन डिफाइंड की फाउंडर हैं। 

राजगिरा या रामदाना

rajgira for summer

गर्मियों के लिए यह बहुत अच्छा माना जाता है। यह अमरांथ या चौलाई का बीज होता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और कैल्शियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह कोलेस्ट्रोल को कम करता है और एजिंग को कम करता है। इसके अलावा इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए भी यह फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें-Expert Tips: गर्मियों के मौसम में शरीर में ठंडक बनाए रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये 10 ड्रिंक्स

समा का चावल

समा के चावल में कैल्शियम, विटामिन, प्रोटीन, आयरन और फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है। यह डाइजेस्ट करने में भी आसान होता है। इसमें फाइबर अधिक होता है लेकिन कैलोरी कम होती है। यह मोटा अनाज होता है और पाचन के लिए अच्छा होता है।

रागी

गर्मियों के लिए रागी को भी डाइट में शामिल करना चाहिए। यह कैल्शियम और आयरन से भरपूर होता है। जिन लोगों में खून की कमी है, उन्हें इसे जरूर खाना चाहिए। इसके अलावा प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए भी यह अच्छा माना जाता है। इसकी तासीर ठंडी होती है और .यह गर्मियों में भी शरीर को ठंडा(शरीर को ठंडा रखने के लिए सत्तू ड्रिंक) रखता है।

यह भी पढ़ें-

जौ

summer grains

जौ एक मोटा अनाज होता है। इसके गुणों को डाइटीशियन भी मानते हैं और आयुर्वेद में इसके पानी को अच्छा बताया गया है। इसमें फाइबर अधिक होता है। यह कोलेस्ट्रोल लेवल को कम करता है। इससे ब्लोटिंग भी दूर होती है।

यह भी पढ़ें-गर्मियों में आपको भी हो जाती है पेट से जुड़ी समस्या तो ट्राई करें ये हेल्दी ड्रिंक

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।