Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:06 AM IST

Fruit Diet for Navratri: भरपूर एनर्जी के लिए 9 दिन खाएं ये फल, एक्सपर्ट ने बताई नवरात्रों की फ्रूट डाइट

यदि आप अपनी डाइट में फलों को जोड़ना चाहती हैं तो यहां दी गई पूरी डाइट को 9 दिनों तक फॉलों कर सकती हैं। इससे शरीर में एनर्जी भी बनी रह सकती है। जानते हैं, इस डाइट के बारे में...
Updated:- 2025-09-16, 18:05 IST
fruits for navratri

Navratri Fruit Diet 2025: नवरात्रि के महीने में महिलाएं व्रत रखकर माता को खुश करती हैं। वहीं, ये 9 दिनों के व्रत में अन्न न खाकर या जल और फलाहार ग्रहण करती हैं। लेकिन व्रत के कारण शरीर में एनर्जी की कमी हो जाती है। ऐसे में यदि अपनी डाइट में फ्रूट्स को जोड़ा जाए तो इससे सेहत को कई तरीकों से फायदा हो सकता है। महिलाओं को पता होना चाहिए कि वे अपनी डाइट में फलों को कैसे जोड़ सकती हैं। इसके लिए हमने क्लिनिकल डाइटीशियन एवं कंसल्टेंट न्यूट्रिशनिस्ट कनिक्का मल्होत्रा से बात की है। जानते हैं क्या कहा उन्होंने...

नवरात्रि 2025: पहला दिन

  • सुबह - पपीता या केला
  • दोपहर - अनार के दाने
  • शाम - नारियल फल + भुने मखाने 

नवरात्रि 2025: दूसरा दिन

  • सुबह - सेब + अखरोट
  • दोपहर - बादाम + दही

fruit diet (3)

  • शाम - शिकंजी

नवरात्रि 2025 तीसरा दिन

  • सुबह - जामुन या संतरा
  • दोपहर - मौसमी का रस
  • शाम - फ्रूट चाट

नवरात्रि 2025 चौथा दिन

नवरात्रि 2025 पांचवां दिन

  • सुबह - फलों का जूस + अनार के दाने
  • दोपहर - केला + किशमिश
  • शाम - शिकंजी + भुने मखाने

नवरात्रि 2025 छठा दिन

  • सुबह - अंगूर पपीते की सलाद + अखरोट 
  • दोपहर - सेब + दही

fruit diet (2)

  • शाम - सिंघाड़ा + नारियल पानी

नवरात्रि 2025 सातवां दिन

  • सुबह - केला पनीर का टुकड़ा 
  • दोपहर - संतरा + मौसमी
  • शाम - फ्रूट सलाद

इसे भी पढ़ें - नवरात्रि में पहनना है चनिया चोली, तो ये 4 लेटेस्ट डिजाइन देंगी आपको रॉयल लुक

नवरात्रि 2025 आठवां दिन

  • सुबह - अमरूद  
  • दोपहर - कीनू या संतरा
  • शाम - फलों का जूस + ड्राई फ्रूट्स

नवरात्रि 2025 नौवां दिन

  • सुबह - फलों की सलाद
  • दोपहर - अनार + बादाम 
  • शाम - नारियल पानी

एक्सपर्ट की राय

  • फलाहार के साथ-साथ साबूदाना, कुट्टू, सिंघाड़े का आटा, दही, दूध, ड्राई फ्रूट्स आदि को शामिल करें।
  • फलाहार से शरीर में डिटॉक्स होता है, पाचन तंत्र को आराम मिलता है और ताजगी व ऊर्जा मिलती है।
  • केवल फलाहार लेने से शरीर में प्रोटीन, फैट और कुछ जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो सकती है।
  • नवरात्रि के 9 दिन के व्रत में फलाहार को एक हिस्सा बनाते हुए संतुलित रूप से अन्य पौष्टिक चीजों के सेवन की सलाह दी जाती है।
  • साबूदाना खिचड़ी, कुट्टू की रोटी, सिंघाड़े के आटे का पराठा, पनीर, समा के चावल, साबूदाना की चाट आदि को सेंधा नमक में बनाकर आप अपने शरीर में अन्न की पूर्ति कर सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें - इस साल नवरात्रि पर पहनें ऐसी खूबसूरत साड़ी, दिखेंगी भीड़ से हटके

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।