
शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए जरूरी है कि आप पोषण से भरे पदार्थों को अपने आहार में शामिल करें। फल, सब्जियां, दालें और ड्राई फ्रूट्स जैसे फूड ग्रुप्स आपके शरीर को पूरा पोषण पहुंचाते हैं। इसी तरह नए-नए फल, कई रूपों में बाजारों में भी आने लगे हैं जो देखते-देखते हमारे आहार का हिस्सा बन गए। साउथ अमेरिका का फल लुकुमा ऐसा ही एक फल है, जो कई देशों में अपने स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। फल ही नहीं इसका पाउडर भी सेहमंद है। हालांकि अभी भारत में इसकी जानकारी कम ही है, लेकिन ऑनलाइन वेबसाइट्स में यह आसानी से उपलब्ध हो जाता है। लुकुमा क्या है और इसके क्या-क्या फायदे हैं, जानने के लिए इस आर्टिकल को विस्तार से पढ़ें।

लुकुमा साउथ अमेरिका में पाए जाना वाला फल है। इसका हार्ड, ग्रीन आउटर शेल होता है और इसका फ्लेश सॉफ्ट और येलो होता है। स्वाद में मीठा होता है, जो शकरकंद और बटरस्कॉच जैसा लगता है। इसे 'गोल्ड ऑफ इनकास' कहते हैं और इसे दक्षिण अमेरिका में पारंपरिक उपचार के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। लुकुमा पाउडर बनाने के लिए इसे कम तापमान पर सुखाया जाता है, ताकि इसके पोषक तत्व कम न हों।
लुकुमा फल के पाउडर से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। इसमें कैल्शियम, पोटेशियम, फाइबर, विटामिन-सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसके अनेक फायदों में से कुछ ये हैं-

इस फल में पॉलीफेनोल्सऔर कई जरूरी तत्व होते हैं। पॉलीफेनोल्स एक बेनिफिशियल प्लांट कंपाउंड होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोगों से बचाने में मदद करता है। एक अध्ययन में पाया गया कि लुकुमा एंजियोटेंसिन आई-कनवर्टिंग एंजाइम (एसीई) के प्रोसेस को रोक सकता है, जिससे आपका ब्लड प्रेशर को रेगुलेट होता है। ऐसा करने से आपका बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर कम हो जाता है।
इसे भी पढ़ें :समुद्री नमक के इस्तेमाल से दूर कर सकती हैं कई परेशानियों को, जानें इसके फायदे

आपकी गट हेल्थ को सही रखने के लिए सॉल्युबल और इनसॉल्युबल, दोनों फाइबर बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। घुलनशील फाइबर आपकी बेनिफिशियल गट बैक्टीरिया को फीड करता है, जो बदले में एसीटेट, प्रोपियोनेट और ब्यूटायरेट जैसे शॉर्ट-चेन फैटी एसिड (एससीएफए) का उत्पादन करता है। फिर यह सेल्स द्वारा भोजन के रूप में उपयोग किया जाता है, जिससे वे स्वस्थ रहते हैं। पेट की सूजन और जलन आदि में भी यह असरदार है। इसी कारण से लुकुमा आपकी गट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है।
इसे भी पढ़ें :पके हुए चावल से ठीक करें पेट की समस्या, एक्सपर्ट से जानें कैसे करना है इस्तेमाल

लुकुमा में विभिन्न प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शक्तिशाली कंपाउंड्स होते हैं और आपके सेल्स को फ्री रेडिकल के डैमेज से बचाते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, लुकुमा विशेष रूप से पॉलीफेनोल्स और कैरोटेनॉयड्स जैसे दो महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट्स का स्रोत है, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी और कैंसर से लड़ने वाले और हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाले गुणों के लिए जाने जाते हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी, आपकी आंखों, मजबूत इम्यून सिस्टम, और समग्र स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।

इसकी मिठास और स्वास्थ्य लाभों के कारण इसे स्वीटनर के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। इसमें लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स के कारण यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी अच्छा है। हालांकि यह भी ध्यान रखने वाली बात है कि यह पूरी तरह से शुगर-फ्री नहीं है। इसका इस्तेमाल शुगर की जगह बेकिंग, डेजर्ट आदि में किया जा सकता है। यह कॉम्प्लेक्स कार्ब्स और फाइबर का समृद्ध स्रोत है और आपके शरीर की सिंपल शुगर को अब्सॉर्ब करने की क्षमता को कम कर सकता है। इस वजह से आपका ब्लड शुगर नियंत्रित रहेगा।
लुकुमा फल मिलना मुश्किल है, लेकिन इसका पाउडर आसानी से उपलब्ध है। आप ऑनलाइन साइट्स के जरिए इसे मंगा सकती हैं। वैसे तो इसके कई लाभ हैं, लेकिन हम सलाह देंगे कि आप कुछ भी नया अपने आहार में जोड़ने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Image Credit : freepik images
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।