Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:46 AM IST

इन संकेतों से जान लें कि आपकी आंतों में हो रही है कोई परेशानी

अगर आपकी आंतों में कोई समस्या हो रही है तो उसका असर पूरे शरीर पर पड़ सकता है। जानिए कब पता चलता है कि आंतों की समस्या है। 
Updated:- 2021-06-04, 10:56 IST
symptoms for gut issues

आंतों का रोल बहुत ही अहम होता है और अगर इनमें जरा भी खराबी हो जाए तो पेट से जुड़ी बहुत सी समस्याएं होने लगती हैं। हमारी आंतें ही तो हैं जो शरीर के डायजेशन आदि को संभालती हैं और इसी के साथ, ये ध्यान भी रखती हैं कि पेट से जुड़े सभी एसिड्स और बैक्टीरिया सभी सही तरह से रहें। आंतों की समस्या एक बार शुरू हो गई तो ये किसी गंभीर समस्या का कारण बन सकती है।

पेट की समस्या अगर शुरू हो रही है तो हमारा शरीर हमें कुछ संकेत देता है और इनके बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार बता रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आंतों की समस्या से जुड़ी परेशानी और उसके लक्षणों के बारे में डिटेल्स शेयर की हैं। हमने उनसे इसके बारे में पूछा तो उनका कहना है कि अगर बताए गए लक्षणों में से कोई एक या एक से ज्यादा कई दिनों तक बने हुए हैं तो ये आपकी आंतों की तकलीफ का कारण बन सकते हैं।

gut problesm

कौन से लक्षण दिखाते हैं कि आपकी आंतें हेल्दी नहीं हैं-

ब्लोटिंग-

अगर आपको हमेशा ब्लोटेड या फिर हेवी लगता है और पेट फूला हुआ दिखता है तो ये एक लक्षण हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें- शुरू हो रही है किडनी की बीमारी तो आपका शरीर आपको देता है ये संकेत

मुंह की दुर्गंध-

कई मामलों में मुंह की दुर्गंध सिर्फ डेंटल समस्या नहीं होती बल्कि ये आंतों से जुड़ी होती है। दरअसल, अगर आप पूरी तरह से सही डेंटल हाइजीन रख रहे हैं और फिर भी मुंह की दुर्गंध कम नहीं हो रही है तो इसका कारण आंतों की समस्या हो सकती है।

वजन बढ़ाने या घटाने में समस्या-

अब हो सकता है कि इस टॉपिक को देखकर आपको लगे कि ये कई कारणों से हो सकता है, लेकिन यकीन मानिए इसका एक कारण आंतों की समस्या भी हो सकता है। दरअसल, आंतों में अगर समस्या हो जाए तो या तो खाना ठीक तरह से पचता नहीं है या फिर वो शरीर को ठीक तरह से लगता नहीं है इसलिए ये समस्या बढ़ जाती है।

स्किन से जुड़ी समस्याएं-

आपको आंतों की समस्या हो रही है ये बात ऐसे भी देखी जा सकती है कि आपको आंतों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है और कोई भी दवा काम नहीं कर रही है। एक्ने और रैशेज आदि होते जा रहे हैं और ये स्किन की किसी दवा से ठीक नहीं हो रहे हैं। ऐसे में आंतों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शरीर में एनर्जी का न होना-

अगर आपके शरीर में एनर्जी नहीं है और हमेशा थकान महसूस होती रहती है तो दिल या आंतों की समस्या हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि आंतें हमारा खाना पचाकर एनर्जी में बदलने में मदद करती हैं और अगर ये अपना काम ठीक से नहीं करेंगी तो ऐसा नहीं होगा।

कब्ज या दस्त-

या तो आपको कब्ज की समस्या है या फिर आपको दो बार से ज्यादा दस्त हो रहे हैं तो ये एक लक्षण हो सकता है कि आपकी आंतें कुछ गड़बड़ा रही हैं।

gut and health

इसे जरूर पढ़ें- ऐसे करें डिहाइड्रेशन टेस्ट और जानें शरीर को कितने पानी की है जरूरत

महिलाओं के पीरियड्स में असर-

महिलाओं के साथ एक समस्या होती है कि अगर शरीर में कुछ भी बदल रहा है तो उनके पीरियड्स पर इसका असर दिखने लगता है। ऐसे में आंतों की समस्या का असर भी पीरियड्स पर होता है।

View this post on Instagram

A post shared by Dr Dixa Bhavsar (@drdixa_healingsouls)

डॉक्टर दीक्षा के मुताबिक आयुर्वेद मानता है कि अगर आपकी आंतें सही नहीं हैं तो ये बहुत सारी समस्याओं का कारण बन सकता है (रोगाः सर्वे अपि मन्दे अग्नौ)। इस अग्नी एलिमेंट के शरीर में बढ़ने का कारण ये सब हो सकता है-

  • स्ट्रेस
  • एंग्जाइटी
  • बेवक्त खआना
  • जरूरत से ज्यादा खाना
  • लंबे समय तक उपवास रखना
  • नेचुरल इच्छाओं को दबाना
  • खराब स्लीप साइकल
  • प्रोसेस्ड और जंक फूड ज्यादा खाना
  • एक्सरसाइज कम करना
  • कम पानी पीना
  • सुस्त लाइफस्टाइल जीना
  • खाने को ठीक तरह से नहीं चबाना
  • जरूरत से ज्यादा स्मोकिंग, अल्कोहल या नॉनवेज खाना

अगर आप अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहते हैं तो यकीनन ये जरूरी है कि आप कोई भी खराब स्थिति दिखने पर अपने डॉक्टर से संपर्क करें। अगर ऐसा होता है तो शरीर से जुड़ी कई समस्याएं हल हो सकती हैं।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरीज पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।