
हमें अक्सर अपने आहार में उन चीजों को शामिल करने की सलाह दी जाती है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं। फलों के साथ-साथ ऐसी सब्जियों को भी अपने आहार में शामिल करना चाहिए, जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके और आप स्वस्थ रहें। तरह-तरह की सब्जियों में अरबी एक ऐसी सब्जी है, जिसे अधिकतर घरों में बनाया जाता है।
अरबी एक तरह की रूट वेजिटेबल होती है, जिसे विभिन्न तरीकों से बनाया जाता है। क्या आप जानते हैं कि अरबी स्वाद में ही नहीं, बल्कि कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जिससे आपको कई हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं। जी हां, अरबी खाने से आपको कई फायदे मिलते हैं, ये फायदे क्या हैं आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

अरबी एक ऐसी सब्जी है जिसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम और पोषक तत्वों की मात्रा बहुत अधिक होती है। डाइट में रहते हुए भी यह आपको वजन कम करने में बहुत मदद कर सकती है। इसमें फाइबर की मात्रा भी बहुत अधिक होती है, इसलिए इसे खाने से आप अन्य सब्जियों की तुलना में जल्दी भरा हुआ और संतुष्ट महसूस करते हैं। इतना ही नहीं यह पाचन की प्रक्रिया में मदद करने के साथ-साथ पेट को साफ करने में भी मदद करती है। यह आपकी गट हेल्थ के लिए बहुत अच्छी सब्जी है।

अरबी में कैलोरी की मात्रा कम होती है और यह आपको एक्स्ट्रा किलो कम करने में मदद कर सकती है। इसके साथ ही अरबी में एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा होती है और यह विटामिन-ए, बी और सी का अच्छा स्रोत है। इन गुणों के कारण, यह आपके बालों और त्वचा को पोषण देने के लिए बेस्ट फूड है और आपको हमेशा युवा और ऊर्जावान दिखाने में मदद करता है।

यह आपके शरीर के टिश्यू में होने वाली नियमित टूट-फूट को रोकने में भी मदद करता है और आपके शरीर को आंतरिक और बाहरी रूप से पोषण देने में मदद करता है। बॉडी को नरिश करने के लिए आपको अरबी का सेवन जरूर करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें :न्यूट्रिशनिस्ट प्रीति त्यागी से जानें अंजीर खाने के हेल्थ बेनिफिट्स

अरबी को सही तरह से खाने से यह आपके दिल के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। यह एक ऐसी सब्जी है जिसमें सोडियम की मात्रा बहुत कम होती है और यह हाइपरटेंशन और अन्य हृदय स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित लोगों के लिए उत्कृष्ट है। हालांकि इसका फायदा तभी मिलेगा जब आप इसे सही ढंग से अपने आहार में शामिल करेंगे।
इसे भी पढ़ें :दिमाग को स्वस्थ बनाए रखने के लिए इन चीजों को करें डाइट में शामिल
न्यूट्रिशनिस्ट प्रीति त्यागी के मुताबिक पोषक तत्वों से भरपूर अरबी (जानें अरबी के पत्ते की सब्जी कैसे बनाएं) को बनाने के तरीके पर ध्यान देना चाहिए। इसे कई लोग फ्राई करके खाना पसंद करते हैं। हालांकि अगर आपको इसका ज्यादा लाभ उठाना है, तो इसे फ्राई करने की बजाय स्टीम या उबालकर खाना अच्छा होता है।
तो अब अपने आहार में अरबी का जरूर शामिल करें। इसे सही तरीके से पकाएं और इसका अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ लें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit : freepik & herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।