herzindagi
kurkuri arbi

घर पर इन 2 तरीकों से बनाएं मसालेदार कुरकरी अरबी, जानें मिनटों में बनने वाली डिश

अगर आप अपने बच्चों की डाइट में अरबी को जोड़ना चाहती हैं तो घर पर रहकर आसानी से मसालेदार कुरकुरी अरबी तैयार कर सकती हैं। जानते हैं, रेसिपी के बारे में...
Editorial
Updated:- 2025-09-08, 14:17 IST

बच्चों को अरबी कम पसंद आती है। ऐसे में वे अपनी डाइट में अरबी जोड़ना पसंद नहीं करते। हालांकि, अरबी के अंदर पाए जाने वाले पोषक तत्व सेहत के लिए अच्छे होते हैं। ऐसे में माताएं ये सोचकर परेशान रहती हैं कि बच्चों की डाइट में अरबी कैसे जोड़ी जाए। अगर आप भी इस सवाल का जवाब चाहती है तो आप दो तरीकों से कुरकुरे मसालेदार अरबी बनाकर बच्चों के खिला सकती हैं। ये मसालेदार कुरकुरी अरबी न केवल स्वाद में अच्छी होती हैं बल्कि बच्चों को भी बेहद पसंद आ सकती हैं। ऐसे में इन्हें बनाना आसान है। इस लेख में हम आपको मसालेदार कुरकुरे अरबी की 2 विधियों के बारे में बता रहे हैं। जानते हैं उनके बारे में... 

मसालेदार कुरकुरी अरबी

अजवाइन - 1/4 चम्मच
तेल - तलने के लिए
पानी - आवश्यकतानुसार

kurkuri arbi recipe in hindi

अरबी के पत्ते - 250 ग्राम
बेसन - 1 कप
नमक, अमचूर पाउडर - स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
गरम मसाला - 1/4 चम्मच

कैसे बनाएं मसालेदार कुरकुरी अरबी

  • मसालेदार कुरकुरी अरबी बनाने के लिए सबसे पहले आप अरबी के पत्तों को बहुत अच्छे से धो लें और उनके डंठलों को निकाल दें।
  • अब एक बड़े प्याले में नमक, बेसन, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अजवाइन आदि को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं और अरबी के पत्ते को उस घोल में डालें। 
  • फिर एक कढ़ाई में तेल को गर्म कर लें और अरबी के बेसन में भीगे पत्तों को सुनहरा होने तक तलें। अब एक प्लेट में निकाल लें।
  • अब फिर उसी कढ़ाई में तेल डालें, साथ में अजवाइन डालें। साथ ही उबली हुई अरबी और उनके तले हुए पत्तों को भी डाल दें।
  • अब जरूरी मसाले जैसे- हल्दी, धनिया, लाल मिर्च, नमक, अमचूर पाउडर आदि को डालें और अच्छे से मिक्स कर लें।
  • इसके बाद आप एक कटोरे में अरबी को निकालें और गर्म-गर्म सर्व करें। आपकी पत्तेदार मसालेदार कुरकुरी अरबी तैयार हैं।

इसे भी पढ़ें - अरबी के पत्तों में छिपे हैं कई सारे फायदे, जानिए इसके हेल्थ बेनिफिट

दूसरा तरीका

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप अरबी के पत्तों को धोकर उसके डंठल निकालें। साथ ही अरबी को उबालें।
  • अब आप अरबी के पत्तों के साथ उबली अरबी को काट लें।

kurkuri arbi recipe

  • इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गर्म करके उसमें अजवाइन डालकर चटकाएं। अजवाइन सेहत के लिए अच्छी होती है। 
  • अब तेल में अरबी को उनके पत्तों के साथ डाल दें और क्रिस्पी होने तक भूनें।
  • फिर जब दोनों अच्छे से मिक्स हो जाएं तो अरबी और पत्तों को एक प्लेट में निकालें।
  • अब आप उसी कढ़ाई में तेल को गर्म करें। इसमें आप जरूरी मसाले जैसे - लाल मिर्च, हल्दी, नमक, धनिया आदि को डालें और अरबी व उसके पत्तों को लास्ट में डालकर एक साथ मिक्स करें।
  • अब आप एक कटोरे में अरबी को निकाल लें। आपके मसालेदार अरबी तैयार हैं।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें - घर पर इस तरह से बनायें टेस्टी और हेल्दी अरबी के पत्तों की कोफ्ता सब्जी

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।