शरीर से आता है ज्यादा पसीना तो ये फूड्स खाएं

Verified By Shikha Aggarwal Sharma Dietician
गर्मियां शुरू हो चुकी है। तापमान 40 डिग्री पार जा रहा है। तपती गर्मी में शरीर से सबसे ज्यादा पसीना आता है। हालांकि, पसीना आना आम बात है। लेकिन क्या हो जब शरीर पसीने से तर हो जाए। क्या आप जानते हैं कि शरीर से ज्यादा पसीना आना सामान्य नहीं है। इसके एक नहीं बल्कि कई कारण होते हैं। इसमें ओवरवेट, बीपी की समस्या और डाइबटीज आदि शामिल है।
अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको अपनी डाइट में बदलाव लाना चाहिए। कुछ ऐसे फूड्स हैं, जिनका सेवन करने से पसीने की परेशानी कम हो सकती है। इस विषय पर हमने हमने फैट टू स्लिम ग्रुप की सेलिब्रिटी इंटरनेशनल डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट शिखा अग्रवाल शर्मा से बात की और उन्होंने हमें बताया कि खाने का सीधा संबंध हमारे स्वास्थ्य से है। इसलिए ऐसे फूड्स खाएं, जिनमें विटामिन बी और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
कैल्शियम वाले फूड्स खाएं
अलसी के बीज का करें सेवन
सरसों के तेल से मिलेगा फायदा
इसे भी पढ़ें:चेहरे पर आता है ज्यादा पसीना तो डॉक्टर के बताए इन 6 तरीकों से करें इसे कम
पाउडर आएगा काम
इस समस्या से निपटने के लिए होममेड पाउडर काम आएगा। बस इसके लिए आपको आधा चम्मच धनिया पाउडर, पुदीना पाउडर, तुलसी का पाउडर चाहिए होगा। सारे पाउडर को एक साथ अच्छे से मिला लें। रोजाना सुबह खाली पेट इस पाउडर को 1/4 चम्मच ठंडे पानी के साथ लें। आप चाहें तो नींबू पानी या छाछ में मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:हथेलियों में आता है ज्यादा पसीना, तो इन घरेलू नुस्खों से पाएं इस समस्या से छुटकारा
पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
ये चीजें न खाएं
- पसीने की समस्या न बढ़े, इसके लिए आपको चटपटा खाना कम खाना चाहिए।
- कैफीन का सेवन कम करें। यह एड्रिनल ग्लैंड को ट्रिगर करता है, जिससे पसीना ज्यादा आता है।
- प्रोसेस्ड फूड जैसे डीप-फ्राइड फूड, फास्ट फूड, क्रैकर्स, मार्जरीन, ब्रेड और नमकीन स्नैक्स बिल्कुल न खाएं।ये फूड्स भी पसीने की समस्या को बढ़ाते हैं।
- जिन चीजों में शुगर और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक पाई जाती है,उन्हें अपनी डाइट में शामिल न करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik & Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।