Verified By Shikha Aggarwal Sharma Dietician
मां बनना किसी भी महिला के लिए दुनिया की सबसे अच्छी फीलिंग है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई बदलाव आते हैं। बहुत सी महिलाओं को लगता है कि डिलीवरी के बाद सब ठीक हो जाता है जबकि ऐसा नहीं है। डिलीवरी के बाद भी महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव देखे जाते हैं। ब्रेस्टफीडिंग की वजह से महिलाओं की ब्रेस्ट का शेप चेंज हो जाती है। अधिकतर महिलाओं के ब्रेस्ट ढीले हो जाते हैं।
ढीले ब्रेस्ट शेप किसी भी महिला को पसंद नहीं होता है। अधिकतर महिलाएं इस समस्या से काफी परेशान रहती हैं। उनके दिमाग में यही सवाल आता है कि ब्रेस्ट शेप को कैसे ठीक किया जाए। अगर आपके जेहन में भी यही सवाल है, तो यह लेख आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इस लेख में हम आपको उन फूड्स के बारे में बताएंगे जिनका सेवन कर आपके ढीले ब्रेस्ट साइज का शेप ठीक हो सकता है।
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने फैट टू स्लिम ग्रुप की सेलिब्रिटी इंटरनेशनल डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट शिखा अग्रवाल शर्मा से बात की। उन्होंने बताया है कि ब्रेस्टफीडिंग के बाद अधिकतर महिलाओं का ब्रेस्ट साइज में बदलाव आता है। यह बहुत ही आम बात है। इसे लेकर परेशान नहीं होना चाहिए। आइए जानते हैं उन फूड्स के बारे में जिसको खाने से आपकी ये समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।
हेल्दी लाइफस्टाइल और फूड्स का सेवन करने से शेप को सही किया जा सकता है। लेकिन यह पूरी तरह से सही नहीं होते हैं। लेकिन हां इनमें काफी सुधार आता है। ब्रेस्ट को टाइट करने के लिए आप अपनी डाइट में प्रोटीन को शामिल करें। प्रोटीन का सेवन करने से आपके ब्रेस्ट भी टाइट होंगे इसके अलावा यह आपकी सेहत के लिए भी काफी अच्छा है।
ढीली ब्रेस्ट साइज को ठीक करने के लिए आप अपनी डाइट में रोजाना रोज मेरी ग्रीन का सेवन करें। रोज मेरी ग्रीन टी में मौजूद मिनरल्स और अन्य पोषक तत्व न केवल सेहत बल्कि स्किन को टाइटनिंग करने का काम करते हैं।
यह विडियो भी देखें
सिल्वर निंजा व्हाइट टी कैमेलिया के पौधे की पत्तियों से बनाई जाती है। इस चाय का सेवन करने से स्किन संबंधी परेशानियां कम हो जाती है। रोजाना एक कप व्हाइट टी को अपनी डाइट में शामिल करें। (सिल्वर निंजा व्हाइट टी के फायदे)
इसे जरूर पढ़ेंःसुंदर रहने के लिए ये फूड्स खाएं
दालचीनी रसोई का ऐसे मसाला है जो कि तरह की बीमारियों से निजात पाने में मददगार है। यह न केवल सेहत बल्कि ब्रेस्ट साइज को ठीक करने में भी काफी मददगार है। अगर आप ढीले ब्रेस्ट साइज से परेशान हैं तो दालचीनी का सेवन कर सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ेंःआयुर्वेद के अनुसार डिनर में किन खाद्य पदार्थ को नहीं करना चाहिए शामिल, जानें
सबसे पहले एक गिलास पानी लें। इस पानी को गर्म करें इसके बाद में इसमे दालचीनी डाल दें। जब पानी हल्का लाल रंग का हो जाए तो गैस बंद कर दें। इसके बाद इस पानी का सेवन करें। हफ्ते में दो बार एक गिलास दालचीनी पानी पीएं।
टमाटर का इस्तेमाल सलाद के रूप में किया जाता है। टमाटर में विटामिन-सी पाया जाता है जो कि त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानती टमाटर में पाए जाने वाले मिनरल्स और पोषक तत्व ब्रेस्ट साइज टाइट करने में मददगार है। (टमाटर खाने के फायदे)
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।