Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:39 AM IST

हैलो लेडीज जरा इधर ध्यान दीजिए; अगर आपको है पीसीओडी, तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 3 चीजें, आसानी से मैनेज होंगे लक्षण

पीसीओडी के लक्षणों को मैनेज करने के लिए, सही डाइट और लाइफस्टाइल को अपनाना बहुत जरूरी है। अगर आपको पीसीओडी है, पीरियड्स अनियमित हैं और हार्मोन्स इंबैलैंस हैं, तो इन 3 फूड्स को डाइट में शामिल करें।
Updated:- 2025-09-05, 21:18 IST
image

क्या आपको लगता है कि PCOD का मतलब सिर्फ पीरियड्स का मिस या अनियमित होना होता है, अगर ऐसा है तो आप गलत हैं। इसका असर आपके हार्मोन्स, वजन और मूड समेत शरीर के कई फंक्शन्स पर होता है। ऐसे में इसके लक्षणों को मैनेज करना बहुत जरूरी है। जिन महिलाओं को PCOD है, उन्हें अपनी डाइट और लाइफस्टाइल को सबसे पहले बदलना चाहिए। आप देखेंगी कि जैसे ही आप अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करेंगी, आपको अपने लक्षणों में अंतर महसूस होगा। सही न्यूट्रिशन और लाइफस्टाइल में बदलावों के जरिए ओव्युलेशन, पीरियड्स और अन्य लक्षण जैसे एक्ने और हेयरफॉल को मैनेज किया जा सकता है। यहां हम आपको 3 ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिनसे PCOD से परेशान हर महिला को दोस्ती करनी चाहिए। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्‍टर हैं।

ब्रोकली

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet kalra - Hormone Health Coach (@dt.manpreetkalra)

ब्रोकली गुणों से भरपूर होती है। यह शरीर में एस्ट्रोजन लेवल को बैलेंस करती है, मेटाबॉलिज्म में सुधार करती है और गट हेल्थ को बेहतर बनाती है। ब्रोकली एक हॉर्मोनल सुपरफूड है। यह फाइबर का भी अच्छा सोर्स है। शरीर में हार्मोन्स को बैलेंस करने, इंसुलिन रेजिस्टेंस को सुधारने और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में ब्रोकली मदद करती है।

मोरिंगा

पीसीओडी के परेशान महिलाओं के लिए मोरिंगा बहुत फायदेमंद होता है। इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस कम होता है, हार्मोन्स बैलेंस होते हैं और इंफ्लेमेशन भी कम होता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन और मिनरल्स, शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं और वजन कम करने में भी मदद करती है। इससे स्किन हेल्थ में भी सुधार होता है।

यह भी पढ़ें- PCOS की वजह से प्रेग्नेंट होने में आ रही है मुश्किल? इन टिप्स को करें फॉलो, मां बनने की राह होगी आसान

फ्लैक्स सीड्स

flax seeds for bone health
फ्लैक्स सीड्स, ओव्युलेशन को सुधारते हैं। इनसे स्किन साफ होती है, हार्मोन्स बैलेंस होते हैं और वजन कम करने में मदद मिलती है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और लिग्नैन होते हैं। इसे डाइट में शामिल करने से हार्मोन्स बैलेंस होते हैं और पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतों में भी राहत मिलती है।

 

यह भी पढ़ें- क्या PCOD को जड़ से खत्म किया जा सकता है? अगर आपके मन में भी है यह सवाल, तो गायनेकोलॉजिस्ट से जान लीजिए जवाब

  

अगर आपको पीसीओडी है, तो इन 3 फूड्स को डाइट में जरूर शामिल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।