Healthy Fruits: दिल को सेहतमंद रख बीमारियों से बचाता है यह फल, आज ही करें डाइट में शामिल

Dragon Fruit Benefits: सेहतमंद रहने के लिए डाइट में हेल्दी फल और सब्जियों को शामिल करने की सलाह दी जाती है। फलों और सब्जियों में न्यूट्रिशन्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इम्यूनिटी बूस्ट करने के लेकर डाइजेशन सुधारने तक इनके कई फायदे हैं। एक्सपर्ट की मानें तो हेल्दी रहने के लिए रोज कम से कम एक मौसमी फल जरूर खाना चाहिए। यूं तो लगभग सभी फल सेहत के लिए अच्छे होते हैं, लेकिन यहां हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बता रहे हैं जो न केवल हमारे दिल के अच्छा होता है, बल्कि यह हमें कई बीमारियों से भी बचा सकता है। हम बात कर रहे हैं ड्रैगन फ्रूट की, इसके फायदों और खाने के सही तरीके के बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन विधि चावला, फिसिको डाइट और एस्थेटिक क्लीनिक की क्रिएटर दे रही हैं।
ड्रैगन फ्रूट खाने से मिल सकते हैं ये फायदे (Dragon Fruit Health Benefits)

- ड्रैगन फ्रूट एक बेहद ही हेल्दी फल है। यह देखने में जितना अच्छा लगता है, इसके गुण उससे भी ज्यादा अच्छे हैं। खासकर, यह हार्ट हेल्थ को सुधारने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए जाना जाता है।
- यह बाहर से लाल या गहरे गुलाबी रंग का होता है। अंदर का गूदा सफेद या गुलाबी रंग का होता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स कैल्शियम और फास्फोरस अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इसे पिताया भी कहा जाता है। इसके बीज काले रंग के होते हैं।
- इसमें फाइबर अधिक मात्रा में होता है। यह खून में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल के कम करता है, जिससे कार्डियोवैस्कुलर डिजीज और स्ट्रोक का खतरा कम होता है।
- इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी की वजह से यह दिल की ओवरऑल हेल्थ को भी अच्छा बनाता है।
- यह न्यूट्रिशन्स से भरपूर होता है और हमारे इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है। विटामिन सी के कारण यह इम्यून फंक्शन को सुधारता है और बीमारियों से बचाव करता है।
- अगर आप इसे लगातार खाती हैं तो शरीर को जरूरी विटामिन्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स मिलत हैं, तो आपको इंफेक्शन से लड़ने और हेल्दी रहने में मदद कर सकते हैं।
- इसमें बेटालाइन्स और फ्लेवोनॉइड्स जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं।
- यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है और क्रोनिक बीमारियों के खतरे से बचाता है।
- इसमें मौजूद फाइबर के कारण यह पेट के लिए भी बहुत अच्छा होचा है। यह कब्ज को दूर कर, आंतों को हेल्दी रखता है और पाचन को सुधारता है।
- आंतों को अच्छी सेहत, पूरे शरीर के स्वास्थ्य और इम्यूनिटी के लिए जरूरी है।
यह भी पढ़ें- Heart Health: क्या हंसने से सच में हार्ट हेल्दी रहता है? जानिए एक्सपर्ट की राय
ड्रैगन फ्रूट को खाने का सही तरीका (How to Enjoy Dragon Fruit)

इसे कई तरीकों से खाया जा सकता है। सबसे पहले इसे आराम से काटें और फिर इसके गूदे को चम्मच की मदद से निकालें। इसे फ्रूट सलाद, स्मूदी में डालकर खाया जा सकता है य फिर इसे आप ऐसे भी खा सकती हैं। इसे ट्विस्ट देने के लिए ट्रोपिकल फ्रूट सालसा बना सकती हैं।
यह भी पढ़ें- ड्रैगन फ्रूट्स खरीदते वक्त इन बातों का रखें खास ध्यान, ऐसे चुनें मीठे फल
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।