Colon Cancer का खतरा कम कर सकते हैं ये 4 फल, गट स्पेशलिस्ट बोले- रोज खाने से आंताें को मिलेगी सुरक्षा

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खराब खानपान और अनहेल्‍दी लाइफस्टाइल से कई तरह की बीमारियां बढ़ रही हैं, खासकर कैंसर। गट हेल्थ इसमें अहम भूमिका निभाती है। कुछ फल आंतों को मजबूत कर कैंसर से बचा सकते हैं। अपनी डाइट में इन्हें शामिल कर आप बीमारियों को दूर रख सकती हैं। इन्‍हें खाने से आपकी सेहत को और भी कई फायदे म‍िल सकते हैं।
Updated:- 2025-10-23, 09:51 IST
image

आजकल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में लोग अपनी सेहत का सही ढंग से ख्‍याल नहीं रख पा रहे हैं। इससे कई तरह की बीमार‍ियों का खतरा बढ़ रहा है। मोटापा, डायब‍िटीज और द‍िल की बीमार‍ियां तो आम हो गई हैं। वहीं कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी भी लोगों को अपना श‍िकार बना रही है। इसके पीछे खराब खानपान और अनहेल्‍दी लाइफस्‍टाइल ही ज‍िम्‍मेदार है।

आपको बता दें क‍ि हम जो भी कुछ खाते हैं, उसका सीधा असर हमारे गट और उसमें मौजूद अच्छे बैक्टीरिया पर पड़ता है। यही बैक्टीरिया हमें बीमारियों और इंफ्लेमेशन से बचाते हैं, लेकिन गलत खान-पान से यही बैक्टीरिया कमजोर पड़ने लगते हैं और कोलन कैंसर (Colon Cancer) जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में जरूरी है कि हम अपनी डाइट में कुछ ऐसे फलों को शामिल करें जो हमारी आंतों को मजबूत बनाएं और शरीर को बीमारियों से बचाएं।

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से ट्रेंड गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक वीड‍ियो शेयर की है। उन्‍होंने कुछ फलों के बारे में जानकारी दी है। डॉक्‍टर के मुताब‍िक, कुछ फल खास तौर पर कॉलन यानी बड़ी आंत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं उन फलों के बारे में-

colon cancer

कीवी

कीवी गट हेल्‍थ के ल‍िए बेहद फायदेमंद है। इसमें एक्टिनिडिन नाम का एंजाइम पाया जाता है। ये प्रोटीन को तोड़कर डाइजेशन को बेह‍तर बनाता है। कीवी खाने से कब्ज की समस्या भी दूर होती है। कीवी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और प्रीबायोटिक्स आंतों को मजबूत बनाते हैं, जिससे इंफ्लेमेशन और कोलन कैंसर का खतरा कम होता है।

इसे भी पढ़ें: पेट और लिवर को मिलेगा डबल प्रोटेक्शन! डॉक्‍टर बोले- रोज खाएं प्रोटीन और फाइबर से भरपूर ये सुपर सलाद, दूर रहेगी बीमारी

साइट्रस फ्रूट्स

संतरा, नींबू और ग्रेपफ्रूट जैसे साइट्रस फ्रूट्स सिर्फ ताजगी ही नहीं देते, बल्कि ये शरीर के लिए नेचुरल डिटॉक्सिफायर का काम करते हैं। इन फलों में विटामिन C और फ्लेवोनॉइड्स अच्‍छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर में मौजूद हानिकारक तत्वों को खत्म करते हैं और सेल्‍स को नुकसान होने से बचाते हैं। इससे कैंसर का खतरा कम होता है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Saurabh Sethi MD MPH | Gastroenterologist (@doctor.sethi)

सेब

डॉ. सेठी बताते हैं कि सेब में मौजूद पेक्टिन फाइबर गट बैक्टीरिया के लिए फायदेमंद होता है। ये जब कोलन में जाकर टूटता है तो ब्यूट्रेट नाम का फैटी एसिड बनता है, जो कैंसर सेल्‍स से बचाव करता है। सेब के छिलके में मौजूद क्वेरसेटिन एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है, जो सेल्‍स के डीएनए को नुकसान होने से बचाता है।

colon cancer (1)

तरबूज

आपको बता दें क‍ि गट हेल्थ के लिए फाइबर जितना जरूरी है, पानी भी उतना ही जरूरी है। जैसा क‍ि आप सभी जानती हैं क‍ि तरबूज में करीब 90% पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखता है और डाइजेशन को दुरुस्त रखता है। इसमें मौजूद लाइकोपीन एक ऐसा एंटीऑक्सीडेंट है जो कैंसर से बचाव में मदद करता है। ये कॉलन समेत कई तरह के कैंसर का खतरा कम कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: फेस्‍ट‍िव सीजन में गड़बड़ हो गया है पेट? ट्राई करें ये 4 तरह की ख‍िचड़ी; स्‍वाद में नहीं रहेगी काेई कमी

Colon Cancer धीरे-धीरे बढ़ता है, लेकिन सही डाइट और लाइफस्टाइल अपनाकर इससे बचाव क‍िया जा सकता है। हर दिन इन फलों को अपनी डाइट का ह‍िस्‍सा जरूर बनाएं। साथ ही अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/AI Generared

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।