Heart Health: क्या हंसने से सच में हार्ट हेल्दी रहता है? जानिए एक्सपर्ट की राय

Why Is Laughter Good For Your Heart Health: बरसों से एक कहावत चली आ रही है लाफ्टर इस द बेस्ट मेडिसिन यानी कि आपकी हंसी में ही हर मर्ज का इलाज छिपा है। आपकी मुस्कुराहट, खिलखिलाहट आपको स्वस्थ बना सकती है। कहते हैं कि हंसने से तो ओवर ऑल हेल्थ को फायदा मिलता है लेकिन सबसे ज्यादा दिल को फायदा पहुंचता है। हंसने से दिल की बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। इस बात की विस्तार से जानकारी दे रहे हैं पीएसआरआई अस्पताल के कार्डियोथोरेसिक और वैस्कुलर सर्जन डॉ.गौरव गुप्ता। आईए उन्हीं से जानते हैं इसके फायदे।
क्या सच में हंसने से हार्ट हेल्थ बेहतर होता है?(Does laughing prevent stroke)
एक्सपर्ट कहते हैं कि कुछ शोध हैं जो ये सुझाव देते हैं कि हंसी सच में हृदय स्वास्थ्य और ओवरऑल हेल्थ पर पॉजिटिव प्रभाव डालती है। दरअसल जब हंसी आती है तब मस्तिष्क एंडोर्फिन छोड़ता है, जिसे आमतौर पर फील-गुड हार्मोन के रूप में पहचाना जाता है, जो तनाव को कम कर सकता है और खुशी को बढ़ावा देता है। वहीं तनाव कम होने से हाई बीपी (हाई बीपी को नेचुरली कैसे कंट्रोल करें), सूजन और धमनियों को नुकसान होने जैसी गंभीर समस्या से बचाया जा सकता है। इसके साथ ही डोपामाइन नाम का हार्मोन भी बढ़ता है, इससे भी आप खुशी महसूस कर सकते हैं। इससे आपको हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम कम हो जाता है।
यह भी पढ़ें-हार्ट को हेल्दी रखने के लिए महिलाएं ये 5 स्मार्ट टिप्स अपनाएं
हंसी दिल को किस तरह से फायदा पहुंचाता है?(how laughter can help your heart)
वहीं हंसने से दिल मजबूत होता है। जब आप हंसते हैं तो रक्त वाहिका की कार्यक्षमता बढ़ती है। हंसी के बीच रक्त वाहिकाएं फैलती है जिससे ब्लड सर्कुलेशन में वृद्धि होती है तो ब्लड प्रेशर के स्तर पर लाभकारी प्रभाव डाल सकता है। रोजाना हंसने से शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड उत्तेजित होता है।इससे रक्त वाहिकाओं को आराम मिलता है और ये ब्लड के सर्कुलेशन (ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के उपाय) को बढ़ाने में मदद करती है।
इससे हार्ट के साथ ही शरीर के अन्य टिशू तक बल्ड सर्कुलेशन बेहतर होता है। नाइट्रिक ऑक्साइड नसों की सूजन को कम करने में भी मददगार होता है। नसों में सूजन की वजह से भी हार्ट स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा अधिक हो सकता है। जब आप जोर से हंसते हैं तो आपका हार्ट रेट बढ़ता है। इस दौरान आप डीप ब्रीद करते हैं, जिससे आपके शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है, शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ने से हार्ट हेल्थ बेहतर होती है।
एक्सपर्ट कहते हैं कि हंसना दिल के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है जो लोग दिल की बीमारी से पीड़ित हैं या जो लोग नॉर्मल हैं सभी को खुल कर हंसना चाहिए, लेकिन इसे दिल के सेहत के लिए खास सॉल्यूशन के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। दिल को मजबूत और सेहतमंद रखना है तो इसके लिए हेल्दी लाइफस्टाइल जिसमें संतुलित आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि, स्मोकिंग से परहेज, तनाव प्रबंधन और पर्याप्त नींद शामिल है।
यह भी पढ़ें-सुबह करें ये 9 काम, हार्ट रहेगा हमेशा हेल्दी
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
- खुलकर हंसने से दिल को क्या फायदा होता है
- खुलकर हंसने से डोपामाइन नामक हार्मोन का स्तर बढ़ने लगता है,इससे आप खुश महसूस करते हैं और ऐसे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम कम हो जाता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।