What is probiotic food: कब्ज की समस्या आम जरूर है लेकिन इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। कब्ज की वजह से डाइजेशन पर बुरा असर होता है। अगर आपका पेट रोज सही से साफ नहीं होता है, तो कई बीमारियां आपको घेर सकती हैं। शरीर में पानी की कमी होना, खान-पान की गलत आदतें वगरैह कई ऐसे कारण हैं, जिनके चलते कॉन्सटिपेशन की समस्या हो सकती है। कब्ज का इलाज भी काफी हद तक डाइट मे बदलाव के जरिए किया जा सकता है। खान-पान में सही बदलाव आपको इस परेशानी से निजात दिला सकते हैं। प्रोबायोटिक फूड्स कब्ज को दूर करने और आंतों की सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं। ये क्या होते हैं और कैसे कब्ज को दूर करते हैं, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
प्रोबायोटिक फूड्स में प्रोबायोटिक मौजूद होते हैं। ये गुड बैक्टीरिया है, जो कई तरह के खाने के माध्यम से हमारे शरीर तक पहुंचते हैं। आंतों की सेहत, डाइजेशन और भी कई तरह की परेशानियों से ये राहत पहुंचाते हैं। प्रोबायोटिक फूड्स, हेल्दी गट माइक्रोबायोम को बनाए रखने में मदद करते हैं। ये हमारे शरीर में गुड और बैड बैक्टीरिया के सही अनुपात को भी मेंटेन करते हैं। ये इंफ्लेमेशन को भी कम करते हैं।
यह विडियो भी देखें
यह भी पढ़ें- गट हेल्थ के लिए बुरी होती है ये चीजें, आज ही छोड़ें
यह भी पढ़ें- Atta for Constipation: कब्ज से राहत पाने के लिए गेहूं की जगह इस्तेमाल करें यह खास आटा
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।