पीरियड आते हैं अनियमित तो पिएं सोआ के पत्तों का जूस, जानें इसके फायदे और स्टोर करने की तरीका

सोआ के पत्तों का इस्तेमाल अक्सर पकवानों में किया जाता है। इसमें मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, और फ्लावोनोइड्स जैसे पोषक तत्व सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। सूप, सलाद, अचार और अन्य व्यंजनों में इस पत्तेदार सब्जी नेचुरल हर्ब और मसाले का उपयोग सामान्य रूप से किया जाता है। खास बात है कि इसमें लो कैलोरी होती है, जो वेट लॉस की प्रक्रिया में भी मददगार साबित हो सकती है। डाइट में इसे शामिल करने के कई सारे हेल्थ बेनेफिट्स हैं, आइए जाने हैं....
संक्रमण से है बचाता

सोआ की पत्तियों में मौजूद यौगिक जो एंटी-बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी एक्टिविटी को एक्सर्ट करने के लिए जाने जाते हैं। दादी-नानी के समय में अक्सर इसका इस्तेमाल संक्रमण को रोकने के लिए घावों पर सोआ के बीज का इस्तेमाल किया जाता था। इन पत्तियों में मौजूद मोनो ट्रैप्स और फ्लेवोनोइड माइक्रोबियल विकास को रोकते हैं और शरीर को फ्री रेडिकल से बचाते हैं।
पाचन होता है बेहतर
सोआ के पत्तों का सेवन करने से पाचन बेहतर होता है। यह आपकी खाना पचाने की शक्ति को न सुधारता है बल्कि पेट से जुड़ी समस्याओं को भी कम कर सकता है। कब्ज या फिर पेट में जलन की समस्या अक्सर रहती है तो सोआ के पत्तों का सेवन करें, इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।
ब्लड-शुगर लेवल को करें कंट्रोल

सोआ के पत्तों में आवश्यक तेल होता है, जिसे यूजेनॉल के रूप में जाना जाता है। अलग-अलग बीमारियों के इलाज के रूप में इसका उपयोग किया जाता है। रिसर्च में पाया गया है कि यह जड़ी बूटी डायबिटीज से पीड़ित लोगों में ब्लड शुगर के स्तर और इंसुलिन प्रतिरोध को कम करती है।
अनिद्रा की समस्या होगी दूर
अगर रात में आपको नींद देर से आती है या फिर अनिद्रा की समस्या से जूझ रही हैं तो सोआ के पत्तों का सेवन कर सकती हैं। सोआ अच्छी नींद के लिए एंजाइमों के स्त्राव को एक्टिव करके मस्तिष्क और शरीर पर एक शांत प्रभाव डालती है।
हार्मोन्स को करें बैलेंस

फ्लेवोनोइड और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण सोआ के पत्ते को हार्मोन बैलेंस करने के लिए भी उपयोगी माना जाता है। जो महिलाएं अनियमित पीरियड से परेशान हैं तो उन्हें सोआ के पत्तों का सेवन करना चाहिए। हार्मोन्स बैलेंस रखने के अलावा यह पीरियड साइकल रेग्युलर को भी ठीक करने के लिए जाना जाता है।
इसे भी पढ़ें:अंडे को इन चीजों के साथ मिलाकर करें सेवन, तेजी से घटेगा आपाका वजन
दिल रहेगा हेल्दी
सोआ के पत्ते कोलोस्ट्रॉल के स्तर को कम करने की क्षमता रखते हैं। यह नेचुरल हर्ब खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का काम करते हैं। इसके अलावा इसमें एंटी-कैंसर प्रॉपर्टीज होती है, जो कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों के खतरे को कम करते हैं।
सोआ के पत्तों का कैसे करें इस्तेमाल

पकवानों को गार्निश करने के लिए सोआ के पत्तों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा सूप या फिर अंडे, मछली, सलाद, ब्रेड, सॉस जैसी चीजों में भी सोआ के पत्तों को ऊपर से डाल सकती हैं। कई लोग सोआ की सब्जी खाना पसंद करते हैं। वहीं अगर आप इसका सूप बनाना चाहती हैं तो इसके लिए इसे धोकर जूस बना लें और इसमें नींबू के रस और एक चुटकी काला नमक मिलाकर सुबह-शाम पी सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:सर्दियों में अपनी डाइट में शामिल करें ये हेल्दी जूस, सर्दी-जुकाम से रहेंगी हमेशा दूर
सोआ के पत्तों को कैसे करें स्टोर

ऐसा जरूरी नहीं कि आपको सोआ के पत्ते हर मौसम में उपलब्ध हो। ऐसे में आप चाहें तो इसे स्टोर भी कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले ताजा पानी उसपर छिड़क दें और फिर इसे कॉटन के कपड़े या फिर पेपर में लपेट कर जिप-टॉप वाले प्लास्टिक बैग में बंद कर दें। अब इसे फ्रीज में रख दें, ध्यान रखें कि इसे आप एक हफ्ते तक ही इस्तेमाल कर सकती हैं। हालांकि लंबे समय तक इस्तेमाल करने के लिए इसके बीज का उपयोग किया जा सकता है। ड्राई सोआ के बीच 6 महीने तक आसानी से चल जाते हैं।
यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें और साथ ही बिग बॉस से जुड़ी और भी रोचक बातें जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।