पानी में मिलाकर पिएं यह 1 चीज, 5 बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

चिया सीड्स, फ्लैक्स सीड्स और बेसिल सीड्स समेत कई ऐसे बीज हैं जो सेहतमंद रहने में मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको 1 ऐसे ही बीज के बारे में बता रहे हैं, जो आपको 5 बीमारियों से बचा सकता है। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-01-30, 15:45 IST
chia seeds lemon water for digestion and energy

Chia Seeds with Lemon Water: सेहतमंद रहने के कई मूलमंत्र है। शरीर को डिटॉक्स करने से लेकर डाइजेशन सुधारने तक, कई ऐसी चीजें हैं, जो आपको हेल्दी रख सकती हैं। जह हमारी गट हेल्थ सही नहीं होती है, बॉडी में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं, तो कई बीमारियां हमें घेर लेती हैं। गट हेल्थ और शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने का सीधा असर हमारी इम्यूनिटी पर भी होता है। सही डाइट और लाइफस्टाइल से काफी हद तक हम खुद को सेहतमंद रख सकते हैं। चिया सीड्स, फ्लैक्स सीड्स और बेसिल सीड्स समेत कई ऐसे बीज हैं जो सेहतमंद रहने में मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको 1 ऐसे ही बीज के बारे में बता रहे हैं, जो आपको 5 बीमारियों से बचा सकता है। इस बारे में डाइटिशियन मनोली मेहता जानकारी दे रही हैं। मनोली सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

पानी में मिलाकर पिएं चिया सीड्स और नींबू (Is Chia Water with Lemon good for Digestion)

chia seeds for women health

  • चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, फाइबर, प्रोटीन और कई विटामिन्स व मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
  • इसमें मौजूद हाई फाइबर डाइजेशन को सुधारता है और बाउल मूवमेंट को सही करता है।
  • जब आप इन बीजों को पानी में मिलाकर लेती हैं, तो एक जेल जैसी कंसिस्टेंसी बन जाती है, जो बॉडी को हाइड्रेट करती है।
  • नींबू शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है।
  • जिन लोगों को कमजोरी महसूस होती है, उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है।
  • चिया सीड्स और नींबू को पानी में मिलाकर लेने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है।
  • चिया सीड्स में फाइबर होता है और नींबू में विटामिन सी होता है। ये दोनों मिलकर वजन कम कर सकते हैं और इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं।
  • अगर आपको कब्ज, एक्ने, गैस और ब्लोटिंग हैं, तो उसे भी इस पानी से दूर किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Expert Tips: महिलाओं की 7 समस्‍याओं का 1 इलाज हैं चिया सीड्स

कैसे तैयार करें चिया सीड्स का पानी? (Does drinking Chia Seeds help with Digestion)

lemon for body detox

  • 1 गिलास हल्का गुनगुना पानी लें।
  • इसमें आधे नींबू का रस मिलाएं।
  • अब इसमें 2 टेबलस्पून भीगे हुए चिया सीड्स डालें।
  • आप चिया की जगह सब्जा सीड्स भी मिला सकती हैं।
  • इसे सुबह खाली पेट पिएं।

यह भी पढ़ें- शरीर में जमी गंदगी होगी दूर, फॉलो करें यह डिटॉक्स डाइट प्लान

 

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।