मेनोपॉज से हर महिला को गुजरना पड़ता है। मेनोपॉज के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। बोन हेल्थ पर काफी ज्यादा असर पड़ता है। मेनोपॉज के दौरान शरीर में कैल्शियम की कमी और हड्डियों के घनत्व में कमी होना आम बात है, इससे ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याएं हो सकती है। ऐसे में महिलाओं को किशमिश का सेवन जरूर करना चाहिए। चलिए जानते हैं यह कैसे महिलाओं के लिए फायदेमंद हो सकता है। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने जानकारी साझा की है।
मेनोपॉज के बाद किशमिश क्यों खाना चाहिए?
किशमिश में कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा होती है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है। कैल्शियम हड्डियों के विकास और उनकी संरचना को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
इसके अलावा किशमिश में बोरोन नाम का ट्रेस एलिमेंट्स पाया जाता है जो हड्डियों और जोड़ों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। बोरोन कैल्शियम और विटामिन डी के साथ मिलकर काम करता है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें-सर्दियों में खाएं यह हरी चटनी, मिलेंगे जबरदस्त लाभ
बोरोन के अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट सहित और भी जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो हड्डियों और जोड़ो को स्वस्थ बनाते हैं। किशमिश में आयरन पोटेशियम और भी दूसरे जरूरी मिनरल्स होते हैं, जो हार्मोनल संतुलन को कम करने में मदद करते हैं। आयरन की वजह से शरीर में रक्त का संचार अच्छा होता है इससे कमजोरी दूर कर ऊर्जा बढ़ाने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें-क्या आप अनहेल्दी चीजें खाते हैं? फिट रहने के लिए इन 5 फूड्स से करें रिप्लेस
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों