क्या वाकई ज्यादा वजाइनल डिस्चार्ज होने से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं?

वजाइनल डिस्चार्ज से जुड़ी ऐसी बाते हैं, जो महिलाओं को पता होनी चाहिए लेकिन उन्हें इस बारे में सही जानकारी नहीं है। इस वजह से महिलाएं कई बार इंटिमेट हेल्थ और वजाइनल डिस्चार्ज या इंफेक्शन से जुड़े कई मिथ्स पर भी यकीन कर लेती हैं। वजाइनल डिस्चार्ज अमूमन सभी महिलाओं को होता है लेकिन यह कितनी मात्रा में हो रहा है, किन दिनों में हो रहा है, क्या इसमें किसी तरह का दर्द या जलन हो रही है, क्या डिस्चार्ज से बदबू आ रही है या क्या इसके साथ और कोई समस्या भी हो रही है, इन बातों पर ध्यान देना जरूरी हो जाता है। कई महिलाओं को ऐसा लगता है कि वजाइनल डिस्चार्ज से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं या हड्डियों के गलने से सफेद पानी की दिक्कत होती है, क्या वाकई ऐसा है, चलिए एक्सपर्ट से समझते हैं। यह जानकारी डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस डॉक्टर, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS Doctor, Health and Wellness Expert) दे रही हैं।
क्या वाकई ज्यादा वजाइनल डिस्चार्ज होने से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं?
- एक्सपर्ट का कहना है कि वजाइनल डिस्चार्ज से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं या हड्डियों के गलने के कारण, वजाइनल डिस्चार्ज होता है, यह एक मिथक है। वजाइनल डिस्चार्ज एक सफेद या हल्का पारदर्शी लिक्विड होता है, जो वजाइना से निकलता है।
- यह वजाइना का खुद को क्लीन करने और इंफेक्शन से बचाने का एक तरीका है। ऐसे में यह पूरी तरह से नॉर्मल है। वजाइनल डिस्चार्ज से वजाइना में ड्राईनेस नहीं होती है और सेक्शुअल रिलेशन के दौरान यह लु्ब्रिकेंट का काम भी करता है।

- वजाइना से अगर आपको अधिक डिस्चार्ज हो रहा है और लंबे समय तक ऐसा हो रहा है, तो बेशक आपको कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है। ऐसे में इस पर ध्यान देने की जरूरत है।
- वजाइनल डिस्चार्ज से सीधे तौर पर हड्डियों के कमजोर होने का कोई कनेक्शन नहीं है, लेकिन यह शरीर में कमजोरी का कारण जरूर बन सकता है।
यह भी पढ़ें- अचानक से बढ़ गया है वजाइनल डिस्चार्ज? कहीं ये कारण तो नहीं हैं जिम्मेदार

- हार्मोनल इंबैलेंस, वजाइनल इंफेक्शन, इंटिमेट हाइजीन का सही न होना और सेक्शुअल रिलेशन के दौरान साफ-सफाई का ख्याल न रखना समेत कई कारणों से वजाइना से अधिक डिस्चार्ज हो सकता है।
- अगर आपको वजाइना से अधिक डिस्चार्ज हो रहा है, डिस्चार्ज के साथ दर्द, बदबू और जलन भी हो रही है, तो डॉक्टर से संपर्क करें।
यह भी पढ़ें- वजाइनल डिस्चार्ज से जुड़ी ये बातें हर महिला को पता होनी चाहिए
वजाइनल डिस्चार्ज में किसी भी तरह का बदलाव होने पर इसे नजरअंदाज न करें।अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।