herzindagi
Makhana Salad for health

हड्डियों को मजबूती देने के साथ वजन भी कम करता है यह हेल्दी सलाद

वजन घटाने के साथ ही हड्डियों को मजबूती बनाए रखने के लिए आप मखाना सलाद खा सकेत हैं।
Editorial
Updated:- 2024-08-26, 18:08 IST

मखाना अपने पोषक तत्वों की वजह से सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसे नियमित रूप से अगर आहार में शामिल किया जाए तो इससे आपको कई सारे स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। आप मखाना सलाद डाइट में शामिल करते हैं तो आपके सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं,लेकिन आज हम इस आर्टिकल में इसके दो लाभ के बारे में बात करेंगे। इसको लेकर हेल्थ एक्सपर्ट प्रियंका जायसवाल जानकारी दे रही हैं।

सामग्री

fool makhana

  • मखाना -1कप
  • टमाटर -1 चॉप्ड
  • खीरा -चॉप्ड
  • गाजर -1 चॉप्ड
  • प्याज-बारीक कटी हुई
  • हरी मिर्च -1 बारीक कटी हुई
  • मूंगफली- एक मुट्ठी
  • धनिया पत्ती 
  • नींबू का रस। 1 चम्मच

विधि

  • सबसे पहले आप मखाने को तवे पर हल्का सा भून लें, ताकि वह कुरकुरे हो जाए
  • आब मूंगफली को भी भून लें।
  • अब एक बर्तन में सभी कटी हुई सब्जियों को मिक्स करें।
  • इसमें भुना हुआ मखाना डालें।
  • इसमें थोड़ा पीनट भी मिल सकते हैं।
  • अब इसमें थोड़ा सा काला नमक, चाट मसाला और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • तैयार है आपका मखाना सलाद।

यह भी पढ़ें-झड़ते बालों ने किया है परेशान, पानी में मिलाकर पिएं ये 3 चीजें

मखाना सलाद के फायदे

makhana salad recipe

मखाना सलाद खाने से आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है। क्योंकि यह बेहद लो कैलोरी डाइट है। वहीं इसमें फाइबर भी होता है जो आपको लंबे वक्त तक भरा हुआ महसूस कराता है। इस सलाद में ढेर सारी सब्जियां भी होती हैं,जो पाचन को बूस्ट करता है और वजन घटाने में आसानी होती है।

हड्डियों की मजबूती के लिए भी आप मखाना सलाद खा सकते हैं। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं जो हड्डियों की मजबूती में मदद करते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं जो शरीर में सूजन को काम करते हैं और हड्डियों की सुरक्षा में मदद करते हैं। इससे ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों से संबंधित शिकायत नहीं होती है।  मैग्नीशियम हड्डियों के घनत्व को बनाए रखने में मदद करते हैं।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें-गर्म पानी के साथ शहद किन लोगों को नहीं पीना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit- freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।