herzindagi
Dry fruits benefits for male

Soaked Nuts: आयुर्वेद के अनुसार गुणों से भरपूर हैं ये 4 मेवे, जानें खाने का सही तरीका

आयुर्वेद के अनुसार, सूखे मेवे सेहत के लिए अच्छे होते हैं। ये वात,पित्त और कफ को बैलेंस कर सकते हैं। इनके और भी कई लाभ होते हैं। लेकिन इन्हें सही मात्रा में और सही समय पर खाना चाहिए।
Updated:- 2023-10-06, 13:16 IST

ड्राई फ्रूट्स यानी सूखे मेवे सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। ये गुणों से भरपूर होते हैं और इनसे शरीर को ताकत मिलती है व कई बीमारियों से बचाव होता है। आयुर्वेद के अनुसार, सूखे मेवे सेहत के लिए अच्छे होते हैं। ये वात,पित्त और कफ को बैलेंस कर सकते हैं। इनके और भी कई लाभ होते हैं। लेकिन इन्हें सही मात्रा में और सही समय पर खाना चाहिए। आयुर्वेद में चार मेवों को बहुत ताकतवर और फायदेमंद माना जाता है। लेकिन इन मेवों को किन लोगों को खाना चाहिए और किन्हें इससे नुकसान पहुंच सकता है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी, आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली दे रही हैं। वह आयुर्वेद में एमडी हैं और उन्हें इस फील्ड में लगभग 17 सालों का अनुभव है।

किन लोगों को खाना चाहिए काजू? (Benefits of Cashews)

cashew benefits in ayurveda

काजू की तासीर गर्म होती है। जिन लोगों में वात दोष की प्रधानता होती है, उन्हें काजू का सेवन जरूर करना चाहिए। लेकिन जिन लोगों में पित्त दोष की अधिकता होती है, यानी जिनके शरीर में गर्मी अधिक होती है, उन्हें इसे लिमिट में खाना चाहिए। जिन लोगों में कफ दोष की अधिकता होती है, उन्हें भी इसका अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। ये ऑयली और हैवी होते हैं। काजू से शरीर को आयरन और कॉपर की अधिक मात्रा मिलती है, इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम भी भरपूर होता है, लेकिन इसे लिमिट में खाना चाहिए।

आयुर्वेद में अखरोट के फायदे (How to eat Walnuts for Weight Loss)

अखरोट भी गुणों की खान है। लेकिन आयुर्वेद के अनुसार, अगर आप इसे अधिक मात्रा में खाते हैं, तो इससे कब्ज हो सकती है। ये पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, लेकिन इनकी तासीर गर्म होती है, इसलिए पित्त-प्रधान लोगों को इन्हें लिमिट में खाना चाहिए। ये भारी और हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं। कफ प्रधान लोगों को इन्हें लिमिट में खाना चाहिए। अगर अखरोट को भिगोकर खाया जाए, तो ये वजन घटाने के लिए भी अच्छे होते हैं।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढें- वजन घटाने के लिए अखरोट खाने का यह है सही तरीका

बादाम खाने का सही तरीका (What is best time to eat Almonds)

almonds benefits as per ayurveda

आयुर्वेद के अनुसार, बादाम को भिगोकर और छिलका हटाकर खाना चाहिए। अगर इसे इस तरह से खाया जाए, तो ये वात और पित्त दोनों की प्रकृति वाले लोगों के लिए अच्छे होते हैं। बादाम को आयुर्वेद में सबसे अधिक पोषक माना जाता है। कफ प्रकृति वाले लोगों के लिए भी बादाम फायदेमंद होते हैं। यह डाइजेशन के लिए भी फायदेमंद होते हैं। दिल की सेहत और याददाश्त के लिए भी बादाम अच्छा होता है।

खजूर खाने के फायदे (Benefits of Dates for Females)

खजूर पेट को साफ करने का काम करते हैं। जिन लोगों में वात की अधिकता है, पेट सही से साफ नहीं होता है, उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए। ये मीठे होते हैं और पचाने में भारी होते हैं, इसलिए इन्हें भी अधिक नहीं खाना चाहिए। खजूर खासकर महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। खून की कमी होने पर भी इन्हें जरूर खाएं। 

यह भी पढें- रोजाना 4 भीगे हुए खजूर खाने से मिलते हैं ये 14 जादुई फायदे, लेकिन जान लें ये बात 

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।