Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:41 AM IST

वजन घटाने के लिए अखरोट खाने का यह है सही तरीका

अक्सर लोग ऐसा मानते हैं कि अखरोट खाने से वजन बढ़ता है। लेकिन अगर आप इसे सही तरीके से खाएंगी, तो इससे वजन भी कम होगा और शरीर को जरूरी न्यूट्रिशन्स भी मिलेंगे।
Updated:- 2023-08-03, 12:15 IST
how many walnuts can i eat a day for weight loss

हेल्दी रहने के लिए कई तरह के फल, सब्जी,नट्स और सीड्स को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। वजन घटाने के लिए सही चीजों को सही समय पर खाना बहुत जरूरी है। नट्स और सीड्स से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। नट्स में हेल्दी फैट्स होते हैं। कई लोगों को लगता है कि इन्हें खाने से वजन बढ़ सकता है लेकिन क्या वाकई ऐसा होता है? बात अगर अखरोट की करें, तो अखरोट में कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, जिंक और भी कई तरह के न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं।

वजन घटाने के लिए अखरोट को खाने का सही तरीका क्या है, और इसे खाने से क्या फायदे मिल सकते हैं, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन राधिका गोयल दे रही हैं। राधिका पिछले कई सालों से लोगों को फिट रहने के लिए सही डाइट का चुनाव करने में मदद कर रही हैं।

वजन घटाने के लिए कैसे खाएं अखरोट?

do walnuts help in weight loss

एक्सपर्ट के मुताबिक, वजन घटाने के लिए अखरोट को खाया जा सकता है। अखरोट में हेल्दी फैट्स होते हैं, जो वजन घटाने में आपकी मदद कर सकते हैं। अखरोट से वजन नहीं बढ़ता है, बल्कि यह वेट को मैनेज करने में मदद करता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और फाइबर अधिक मात्रा में होते हैं। अखरोट हमारे मेटाबॉलिज्म (मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के तरीके) और डाइजेशन को सुधारता है, ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है, मोटापे को कम करता है और दिल की बीमारियों से बचाता है। अखरोट में फाइटिक एसिड होता है, जो न्यूट्रिशन्स के अब्जॉर्प्शन को कम कर सकता है लेकिन अगर इसे आप सही तरह से खाएं, तो ऐसा नहीं होता है।

यह भी पढ़ें- महिलाएं ये 5 बीज खाएंगी तो जिंदगी भर रहेंगी हेल्दी और जवां 

अखरोट को खाने का सही तरीका

how to eat walnut for weight loss

अखरोट को हमेशा भिगोकर खाना चाहिए। आप रात में अखरोट को भिगोकर रख दें और सुबह उठकर इसे खाएं। भिगोने के बाद, यह न्यूट्रिशन्स के अब्जॉर्प्शन में मदद करता है, साथ ही आंतों की सेहत को भी सुधारता है। इसे भिगाने से इसकी गर्मी भी कम होती है और जिन लोगों का पाचन कमजोर है, वे भी इसे आसानी से खा पाते हैं। सुबह खाली पेट जब आप भीगे हुए अखरोट खाते हैं, तो दिनभर के लिए आपके शरीर में एनर्जी बनी रहती है। आप इसे रात के समय भी खा सकती हैं, इसमें मौजूद मिनरल्स अच्छी नींद आने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें- ये 5 नट्स आपको रखते हैं सेहतमंद, रोजाना भिगोकर खाएं

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।