herzindagi
does cardamom tea help with gas

खाना नहीं होता है हजम? दादी मां के इस 'दिल से इंडियन' नुस्खे की लें मदद

मेटाबॉलिज्म कमजोर होने पर खाना ठीक से नहीं पचता है। जिससे अपच, गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी हो सकती है। इसे दूर करने का नुस्खा आपके किचेन में ही मौजूद है।
Editorial
Updated:- 2023-10-06, 03:00 IST

हम जो भी खाते हैं, उसका सही से पचना बहुत जरूरी है। अगर खाना ठीक से नहीं पचता है, तो न केवल इससे डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है, बल्कि इसका असर आपके पूरा शरीर पर होता है। खाने का सही से पचना, इससे शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स और एनर्जी मिलना व अपशिष्ट पदार्थों का शरीर से बाहर निकलना बहुत जरूरी है। जब खाना ठीक से नहीं पचता है, तो शरीर को जरूरी पोषण  भी नहीं मिलता है और इससे मोटापा भी बढ़ता है। मेटाबॉलिज्म कमजोर होने पर खाना ठीक से नहीं पचता है। जिससे अपच, गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी हो सकती है।

इसे दूर करने का नुस्खा आपके किचेन में ही मौजूद है। आज 'दिल से इंडियन' में हम आपको ऐसी ही एक खास चाय के बारे में बता रहे हैं। इस चाय से डाइजेशन सही होता है। इस बारे में हमने डाइटिशियन मनप्रीत से बात की और उन्होंने भी इसे सटीक ठहराया। चलिए जानते हैं दादी मां के इस 'दिल से इंडियन' नुस्खे के बारे में।

डाइजेशन को सुधारने के लिए इलायची चाय ( Does Cardamom Tea help with Indigestion)

elaichi for digestion

  • अगर आपको खाने के बाद पेट में भारीपन महसूस होता है, खाना ठीक से नहीं पचता है और लंच के बाद इलायची चाय पिएं।
  • यह डाइजेशन को सुधारती है और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है।
  • इलायची वाली चाय केवल स्वाद में ही अच्छी नहीं होती है, बल्कि इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण मेटाबॉलिज्म और डाइजेस्टिव सिस्टम को दुरुस्त रखते हैं।
  • इसमें फाइबर भी अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसलिए यह खाना पचाने के साथ कब्ज, गैस और एसिडिटी भी दूर करती है।
  • कुछ लोगों को गैस की वजह से खाने के बाद उल्टी और पेट दर्द महसूस होता है, ऐसे में आप इस चाय को जरूर पिएं।
  • इलायची में सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, प्रोटीन और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। डाइजेशन सही करने के अलावा, इसकी चाय के और भी कई फायदे हैं।
  • मौसम बदलने पर अगर आप सर्दी, खांसी और शरीर के दर्द से परेशान हैं, तो भी यह चाय मदद कर सकती है।
  • पेट में गर्मी, जलन और एसिडिटी को भी यह दूर करती है।

यह भी पढ़ें- सिरदर्द से हैं परेशान तो बनाकर पिएं ये आयुर्वेदिक चाय

गैस दूर करेगी इलायची चाय ( Cardamom Tea for Stomach Gas) 

elaichi tea for indigestion gas and acidity

  • एक पैन में लगभग 2 कप पानी डालें।
  • अब इसमें 2 इलायची छीलकर डालें।
  • इसे आधा रह जाने तक उबालें।
  • आप इसमें चुटकी भर सौंफ और दालचीनी पाउडर भी डाल सकती हैं।
  • इसे छान लें और लंच के लगभग 10 मिनट बाद पिएं।

यह भी पढ़ें- टेस्ट के साथ सुधरेगा डाइजेशन, खाने से पहले खाएं ये गोलियां

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

यह विडियो भी देखें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।