इन महिलाओं के लिए जहर हो सकता है सेब का सिरका, हर हाल में करें परहेज

इससे आपके दांतों में सेंसिटिविटी भी हो सकती हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि जो महिलाएं बिना पानी मिलाए सेब का सिरका पीती हैं, उनमें दांतों का सड़ना एक आम समस्या है। इस समस्या से बचने के लिए आप इसे अपने भोजन में मिलाकर इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: सेब के सिरके का कर रही हैं इस्तेमाल, तो बचें जरा इन गलतियों से
हड्डियों को बनाता है कमजोर
सेब का सिरका हड्डियों को कमजोर कर सकता है, क्योंकि यह शरीर से मिनरल्स के रिसाव को बढ़ाता है और पोटैशियम के लेवल को कम करता है, जिससे बोन डेंसिटी कम होती है और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है। इस समस्या से बचने के लिए सेब के सिरका कम मात्रा में पिएं। इसके अलावा, ऑस्टियोपोरोसिस या हड्डियों की समस्या से परेशान महिलाओं को इसे पीने से बचना चाहिए।
ब्लड शुगर का लेवल ज्यादा कम होना (Hypoglycemia)
वैसे तो सेब का सिरका ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है, लेकिन ज्यादा मात्रा में लेने से यह ब्लड शुगर के लेवल को बहुत ज्यादा कम कर सकता है। अगर आप डायबिटीज की दवाएं ले रही हैं, तो सेब के सिरके का सेवन बहुत सावधानी से करें, क्योंकि इससे हाइपोग्लाइसीमिया (ब्लड शुगर लेवल का बहुत ज्यादा कम होना) हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें: आयुर्वेद के अनुसार किन लोगों को नहीं लेना चाहिए एप्पल साइडर विनेगर?
कोई भी चीज कितनी भी फायदेमंद क्यों न हो, उसका इस्तेमाल सही तरीके से करना चाहिए। सेब के सिरके को हमेशा पानी में मिलाकर ही पिएं और इन बीमारियों में इसका सेवन करने से बचें।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
- रोजाना सेब का सिरका पीने से क्या नुकसान होते हैं?
- लंबे समय तक ज्यादा मात्रा में इसका सेवन सुरक्षित नहीं है। यह दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचा सकता है या पेट दर्द का कारण बन सकता है।
- सेब का सिरका पीने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?
- सेब का सिरका पीने के तुरंत बाद आपको एसिडिक या खट्टी चीजें, जैसे कि नींबू, संतरे का जूस आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।