आयुर्वेद के अनुसार किन लोगों को नहीं लेना चाहिए एप्पल साइडर विनेगर?

आजकल एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल काफी चलन में है। ज्यादातर लोग वजन कम करने के लिए इसे अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं। अजीब बात यह है कि अधिकतर लोग बस देखा-देखी में इसे लेना शुरू कर चुके हैं, लेकिन वे इसके नुकसानों के बारे में नहीं जानते हैं। सेब का सिरका कई गुणों से भरपूर होता है और हेल्थ से जुड़ी बहुत सारी परेशानियों में फायदा करता है। यह डाइजेशन को भी सुधारता है। हालांकि एक्सपर्ट की मानें तो इसका सेवन सभी के लिए नहीं होता है, कुछ लोगों के लिए इसका सेवन परेशानी की वजह बन सकता है। ऐसे में एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल सीमित मात्रा में करना चाहिए। वहीं कुछ लोगों को इसे लेने से बचना चाहिए। आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस बारे में जानकारी शेयर की है।
किन लोगों को एप्पल साइडर विनेगर से रहना चाहिए दूर?
- आयुर्वेद के अनुसार, एप्पल साइडर विनेगर एक क्षार है। जिसमें शार्प (तीक्ष्ण) और हॉट(ऊष्ण) प्रॉपर्टीज होती हैं। इसे पीना सभी के लिए सही नहीं है।
- एक्सपर्ट की मानें तो यह एक दवाई है। यह कोई खाने की चीज नहीं है, जिसे आप रोजाना डाइट में शामिल कर लें।
- वेट लॉस में यह मदद कर सकता है लेकिन अगर आपको पहले से इनडाइजेशन, गैस, एसिडिटी(एसिडिटी के लिए घरेलू नुस्खे) और पेट में गर्माहट की परेशानी है, तो यह उसे और बढ़ा सकता है।
- वहीं स्किन से जुड़ी समस्याओं में भी एसीवी यानी एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल सही नहीं होता है।
- सेब के सिरके का सेवन अगर आप कर भी रहे हैं तो आपको सीधे इसे नहीं पीना चाहिए। इसमें अधिक मात्रा में पानी मिलाना चाहिए, वरना इससे आपकी पाचन नली को नुकसान पहुंच सकता है।
- जिन लोगों को अक्सर शरीर में दाने और रैशेज हो जाते हैं, उन्हें इसे बिल्कुल नहीं लेना चाहिए।
- सेब का सिरका लेने से सीने में भी जलन हो सकती है।
- सेब के सिरके से दांतों का इनेमल भी कम हो सकता है। जिससे दांत कमजोर हो सकते हैं।
- एप्पल साइडर विनेगर की तासीर गर्म होती है, ऐसे में एक्सपर्ट गर्मियों में इसे लेने की सलाह बिल्कुल नहीं देती हैं।
- अगर आप किसी तरह की हेल्थ कंडीशन से जूझ रही हैं, या फिर कोई दवाईयां ले रही हैं, तो बिना डॉक्टर से पूछे इसे लेना शुरू न करें।
- जिन लोगों की बॉडी में पित्त दोष की अधिकता होती है, उन्हें भी एप्पल साइडर विनेगर नहीं लेना चाहिए।
यह भी पढ़ें- मोटापे से छुटकारा दिलाते हैं ये 4 टिप्स, 1 महीने में दिखेगा बदलाव
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।