खराब खान पान का असर हमारे बोन हेल्थ पर भी पड़ता है। आजकल कम उम्र में लोग कमजोर हड्डियों के शिकार हो रहे हैं। जोड़ों में दर्द की शिकायत रहती है। अगर वक्त रहते ही बोन हेल्थ पर ध्यान न दिया जाए, तो आपको ऐसी बीमारी हो सकती है जिसमें सिर्फ हल्की चोट लगने पर भी फ्रैक्चर हो सकता है। जी हां, इस बीमारी का नाम है ऑस्टिपोरोसिस। यह एक ऐसी स्थिति होती है,जिसमें हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और उनकी घनत्व में कमी आ जाती है। हड्डियां इतनी नाजुक हो जाती हैं कि हल्की सी चोट या दबाव पर भी फ्रैक्चर हो जाता है।
ऑस्टियोपोरोसिस एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर का संतुलन भी प्रभावित होता है,इससे गिरने का जोखिम बढ़ा जाता है। एक्सपर्ट के मुताबिक करीब 6 करोड़ लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं। इसमें 80 फीसदी महिलाएं शामिल हैं। यह बीमारी एक साइलेंट एपिडेमिक बनता जा रहा है। आइए एक्सपर्ट आइना सिंघल से जानते हैं इससे कैसे बचाव करना चाहिए।
एक्सपर्ट बताती हैं कि बहुत लोगों को ऐसा लगता है कि हड्डियों की मजबूती के लिए सिर्फ कैल्शियम की जरूरत होती है, लेकिन सिर्फ कैल्शियम काफी नहीं है, इसके साथ ही हमें प्रोटीन की भी जरूरत पड़ती है। बोन को मसल्स का सपोर्ट मिलना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप कुछ खाद्य पदार्थों को शामिल करके कैल्शियम के साथ प्रोटीन का भी सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।
रागी मिलेट
इसके लिए आप रागी मिलेट का सेवन कर सकते हैं। यह एक बहुत ही पौष्टिक अनाज है, जो खासतौर पर हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। रागी में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाती है। इसके अलावा, रागी में प्रोटीन, फाइबर और आयरन होता है,जो मांसपेशियों और पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।
यह भी पढ़ें-क्या दिल की बीमारी आंखों की सेहत पर असर डाल सकती है? एक्सपर्ट से जानें
यह विडियो भी देखें
पनीर का सेवन जरूर करें। यह एक बेहतरीन कैल्शियम और प्रोटीन का स्रोत है। इससे मांसपेशियों के निर्माण में मदद मिलती है। पनीर में विटामिन बी12, फास्फोरस और मैग्नीशियम पाया जाता है, जो हड्डियों और मांसपेशियों के लिए जरूरी है।
तिल हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें कैल्शियम की अधिक मात्रा होती है। वहीं इसमें प्रोटीन, मैग्नीशियम और जिंक भी होता है।
यह भी पढ़ें-नाभि खिसकने से पेट में दर्द और उल्टी क्यों होती है? एक्सपर्ट से जानें
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।