herzindagi
shahad ke sath kya nahi khana chahiye

आयुर्वेद की चेतावनी! शहद के साथ खाएंगी ये 3 चीजें, तो शरीर में फैल सकता है जहर

 शहद को गलत तरीके या गलत चीजों के साथ मिलाया जाए, तो यह अमृत के बजाय जहर की तरह काम करता है। किन चीजों के साथ शहद खाने से शरीर को नुकसान हो सकता है? इसके बारे में हमें NumroVani के फाउंडर और फार्मासिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार बता रहे हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-10-16, 18:32 IST

शहद प्रकृति का अद्भुत उपहार है, जो अपने औषधीय गुणों के कारण हजारों वर्षों से इस्तेमाल किया जा रहा है। यह हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह एनर्जी बढ़ाता है, इम्यूनिटी मजबूत करता है और त्वचा के लिए भी अच्छा होता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि अगर शहद को गलत चीजों के साथ खाया जाए, तो यह शरीर में जहर जैसा असर कर सकता है?

आयुर्वेद के अनुसार, कुछ कॉम्बिनेशन ऐसे हैं, जो शहद के साथ नहीं खाने चाहिए। ऐसा करने से शरीर में टॉक्सिन्स बन सकते हैं और कई बीमारियां शुरू हो सकती हैं। आइए जानते हैं किन 3 चीजों के साथ शहद खाना 'जहर' समान माना गया है। इस बारे में हमें NumroVani के फाउंडर और फार्मासिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार बता रहे हैं। उन्हें  आयुषकॉन एक्सीलेंस अवार्ड सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

क्या शहद और घी मिलाने से जहर बन जाता है?

शहद और घी का कॉम्बिनेशन सबसे खतरनाक माना जाता है, खासकर जब दोनों को बराबर मात्रा में मिलाया जाए।

avoid ghee with honey

  • आयुर्वेद कहता है कि घी ठंडा और शहद गर्म होता है। जब इन्हें बराबर मात्रा में मिलाया जाता है, तब शरीर में 'आम' यानी टॉक्सिन्स बनने लगते हैं।
  • इससे डाइजेशन में गड़बड़ी, फ्री रेडिकल्स का निर्माण और लंबे समय में मेटाबॉलिक समस्याएं हो सकती हैं।
  • दोनों चीजों के मिश्रण से Hydroxymethylfurfural (HMF) नाम का तत्‍व बनता है, जिसकी ज्‍यादा मात्रा सेल्‍स के लिए जहरीली हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें: जानें आखिर क्यों आपके लिए शहद खाना हो सकता है नुकसानदेह

क्या गर्म पानी में शहद जहरीला होता है?

कई महिलाएं गर्म पानी या दूध में शहद मिलाकर पी लेती हैं, जो कि गलत तरीका है।

avoid hot water with honey

  • जब शहद को 40°C (104°F) से ज्‍यादा तापमान पर गर्म किया जाता है, तब इसके जरूरी एंजाइम नष्ट हो जाते हैं और हानिकारक तत्‍व HMF बनता है।
  • यह तत्‍व शरीर में धीरे-धीरे जहरीला असर करता है और शहद की सभी औषधीय खूबियां खत्म कर देता है।
  • इसलिए, शहद को हमेशा गुनगुने पानी में ही मिलाना चाहिए, कभी भी उबलते ड्रिंक में नहीं।

शहद और मूली एक साथ खाने से क्या होता है?

शहद और मूली का कॉम्बिनेशन भी डाइजेस्टिव सिस्‍टम के लिए हानिकारक होता है।

avoid radish with honey

  • मूली में पाए जाने वाले कुछ तेल (जैसे एलिल आइसोथियोसाइनेट) शहद के एंजाइम से प्रतिक्रिया करके शरीर में टॉक्सिन्स पैदा कर सकते हैं।
  • इससे पेट में जलन, गैस और थायराइड फंक्शन पर असर पड़ सकता है।

शहद का सेवन कैसे करें?

  • शहद हमेशा कच्चे और प्राकृतिक रूप में लें।
  • इसे कभी गर्म न करें।
  • गुनगुने पानी या नींबू पानी के साथ लेना सबसे अच्छा है।
  • शहद को ऐसे फूड्स के साथ न मिलाएं जो गर्म हों या पचने में भारी हों।

इसे जरूर पढ़ें: गर्म पानी के साथ शहद किन लोगों को नहीं पीना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

शहद तब ही फायदेमंद है, जब आप इसे सही तरीके से खाएं। अगर इसे गलत चीजों के साथ मिलाया जाए तो यह 'अमृत' नहीं, बल्कि धीरे-धीरे असर करने वाला जहर बन सकता है। आयुर्वेद की यह चेतावनी ध्यान में रखकर ही शहद का सेवन करें और हेल्दी रहें। यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।