drinks to burn belly fat

बढ़ा हुआ पेट नहीं करेगा परेशान, पिएं ये 5 ड्रिंक्स

बेली फैट के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें स्ट्रेस भी शामिल हैं। डाइट में बदलाव इसे कम करने में मदद कर सकते हैं। ग्रीन टी से लेकर ब्लैक कॉफी तक, कई ड्रिंक्स फायदेमंद हैं।
Editorial
Updated:- 2023-08-22, 12:09 IST

अगर आप भी क्रॉप टॉप या फिर कोई बॉडीकॉन ड्रेस पहनते वक्त बेली फैट को छिपाने के तरीके ढूंढती हैं, तो इसे छिपाने के बजाय कम करने की कोशिश करें। बेली फैट न केवल आपकी फिगर को खराब करता है, बल्कि कई बीमारियों का कारण भी बन सकता है। पेट के इर्द-गिर्द जमी चर्बी बहुत जिद्दी होती है और इसे कम करना आसान नहीं होता है। अक्सर वजन कम करने के बाद भी महिलाओं को बेली फैट की वजह से परेशान होना पड़ता है। बेली फैट करने के लिए डाइट में बदलाव बहुत जरूरी हैं। कुछ ऐसी ड्रिंक्स भी हैं, जो इसे कम करने में मदद कर सकती हैं। इस बारे में जानकारी नंदिनी अग्रवाल दे रही हैं।  नंदिनी, न्यूट्रिशन कोच हैं और न्यूट्रिशन बाय नंदिनी की फाउंडर हैं।

फैट बर्न करने में मदद करेगी ब्लैक कॉफी

black coffee for belly fat

बेली फैट को कम करने में ब्लैक कॉफी मदद कर सकती है। ब्लैक कॉफी मेटाबॉलिज्म को सुधारने में मदद करती है। ब्लैक कॉफी यानी बिना दूध और चीनी वाली कॉफी, जिसे सिर्फ पानी में कॉफी को उबालकर बनाया जाता है। यह फैट बर्न करने में कारगर है। इसे आप सुबह के वक्त भी पी सकती हैं या मिड मील में कुछ नट्स के साथ ले सकती हैं। सोन से कुछ घंटे पहले कॉफी न पिएं वरना नींद आने में मुश्किल हो सकती है।

पेट की चर्बी कम करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर

वेट लॉस के लिए सेब का सिरका या एप्पल साइडर विनेगर बहुत फायदेमंद होता है। 1 गिलास पानी में लगभग 1 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पीने से मेटाबॉलिज्म सुधरता है और पेट की चर्बी भी कम होती है। यह डाइजेशन में मदद करता है और ब्लड शुगर को भी मैनेज करता है। हालांकि, कई लोगों को सेब का सिरका नुकसान पहुंचा सकता है इसलिए इसका सेवन लिमिट में ही करना चाहिए।

बेली फैट कम करेगी ग्रीन टी

green tea for belly fat

ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसे बेली फैट को कम करने में उपयोगी माना जाता है। ग्रीन टी को आप दिन भर में किसी भी समय पी सकती हैं। लेकिन सुबह के समय और खाने से आधे घंटे पहले या आधे घंटे बाद इसे पीना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसमें दूध  और चीनी मिलाकर नहीं पीना चाहिए। इससे मेटाबॉलिज्म भी सुधरता है।

यह भी पढ़ें- वेट लॉस के लिए किस वक्त पीनी चाहिए ग्रीन टी, जानें एक्सपर्ट की सलाह

फ्लैट बेली के लिए पिएं पानी

बेली फैट को कम करने में पानी की अहमियत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। बेली फैट को कम करने के लिए गुनगुना पानी असरदार होता है। सुबह खाली पेट 1 गिलास गुनगुना पानी पिएं। इससे डाइजेशन भी सुधरता है और पेट भी साफ होने में मदद मिलती है।

पेट की चर्बी कम करने में सौंफ का पानी

पेट की चर्बी कम करने में सौंफ का पानी भी मदद कता है। यह शरीर को डिटॉक्स करता है और मेटाबॉलिज्म को सुधारता है। इससे वजन घटाने में भी मदद मिलती है। सौंफ के बीजों को पानी में मिलाकर रात भर भिगाए और इसे सुबह खाली पेट उबालकर पिएं।

यह भी पढ़ें-  बेली फैट को तेजी से बर्न करते हैं ये 4 नट्स, 1 बार आप भी करें ट्राई

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।