थमेगा बुढ़ापा, भागेगा दर्द! 50 के बाद मां को बीमारियों से बचाना है तो खिलाएं ये 4 Superfoods

50 की उम्र के बाद मेनोपॉज के कारण महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव तेजी से होते हैं। इस दौरान शरीर की रिकवरी धीमी पड़ जाती है। इससे एनर्जी कम होने लगती है, जोड़ों में दर्द होता है और शरीर में जकड़न महसूस होती है। साथ ही चिड़चिड़ेपन या मूड स्विंग्स भी होते हैं।
ऐसे में घबराएं नहीं, हेल्दी डाइट आपकी मां को इन समस्याओं से लड़ने की ताकत दे सकती है। प्राण हेल्थ (Prana Health) के फाउंडर नवनीत रामप्रसाद ऐसे 4 आसान सुपरफूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी मां की सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं।
50 के बाद क्यों खास है ये डाइट?
मेनोपॉज के बाद शरीर को अलग तरह के पोषण की जरूरत होती है। सही खाना शरीर की सूजन को कम करता है और मानसिक स्वास्थ्य को भी अच्छा बनाता है।

अखरोट
- अखरोट को ब्रेन का साथी माना जाता है, क्योंकि यह हेल्दी फैट्स ओमेगा-3 का खजाना है। यह शरीर की अंदरूनी सूजन को कम करने में जादुई तरीके से काम करता है।
- यह याददाश्त बढ़ाता है और मानसिक स्पष्टता लाता है।
- अगर आपकी मां अक्सर उदास या परेशान रहती हैं, तो रेगुलर अखरोट खाने से मूड स्विंग्स कम होने लगेंगे।
ग्रीक योगर्ट
- 50 के बाद मांसपेशियां और हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। सादे दही की तुलना में ग्रीक योगर्ट में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है।
- यह मांसपेशियों की ताकत को बनाए रखता है।
- इसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया पाचन सुधारते हैं। पेट हेल्दी रहेगा, तो शरीर की सूजन कम होगी और मां खुद को हल्का महसूस करेंगी।
अनार के दाने
- अनार एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो कोशिकाओं को उम्र के साथ होने वाले नुकसान से बचाता है।
- यह जोड़ों की जकड़न और दर्द को कम करने में काफी असरदार होता है।
- मेनोपॉज के दौरान और इसके बाद यह शरीर के प्राकृतिक हार्मोनल बैलेंस को बनाए रखता है।
शकरकंद
- अक्सर लोग शकरकंद को नजरअंदाज करते हैं, लेकिन यह कार्बोहाइड्रेट का सबसे अच्छा स्रोत है, जो दिनभर एनर्जी से भरपूर रखता है।
- यह अचानक शुगर बढ़ाने के बजाय धीरे-धीरे और लगातार एनर्जी देता है, जिससे थकान महसूस नहीं होती।
- इसे खाने से शाम के समय होने वाली फालतू की 'क्रेविंग' कम होती है। साथ ही यह पेट और पाचन के लिए भी काफी अच्छा है।
यह भी पढ़ें- Winter Health: सर्दी में नहीं पड़ेंगी बीमार, 50 की उम्र में महिलाएं आजमाएं ये 5 'गोल्डन रूल्स'
मां के लिए स्पेशल 'हेल्थ बाउल'
अगर आप चाहती हैं कि आपकी मां इन चारों चीजों को मजे से खाएं, तो उनके लिए यह 'सुपर बाउल' तैयार करें।
- एक कटोरी में ग्रीक योगर्ट लें।
- इसमें उबले हुए शकरकंद के छोटे टुकड़े डालें।
- फिर इसमें ऊपर से क्रिस्पी अखरोट और ताजे अनार के दाने डालें।
- स्वाद के लिए एक चुटकी काला नमक या चाट मसाला छिड़कें।
यह बाउल क्यों है खास?
- यह पचाने में आसान है, पेट भरता है और स्वाद में लाजवाब होता है।
- इसे खाने से आपकी मां दिनभर ऊर्जावान महसूस करेंगी।
- जोड़ों का दर्द कम होगा।
- 50 के बाद महिलाएं अपने बदलते शरीर के साथ अच्छी तरह तालमेल बिठा पाएंगी।
यह भी पढ़ें- 50 के बाद स्ट्रेन्थ ट्रेनिंग करते समय इन टिप्स को करें फॉलो
प्राण हेल्थ का उद्देश्य है कि हमारे बुजुर्ग न सिर्फ शारीरिक रूप से मजबूत बनें, बल्कि उनका मानसिक स्वास्थ्य भी सही रहे। आज ही अपनी मां के लिए यह हेल्थ बाउल बनाएं या उनके साथ यह जानकारी जरूर शेयर करें।
हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।