इस 1 चीज से किचन की कई परेशानियों को कर सकते हैं दूर, जानें कैसे

अगर यह बोला जाए कि किसी भी व्यक्ति का सेहत किचन से ही जुड़ा हुआ होता है तो कोई गलत बात नहीं है। इसलिए कई लोग किचन की साफ-सफाई पर बहुत अधिक ध्यान देते हैं। कई बार हम और आप दिन में दो बार से अधिक भी किचन की सफाई करते रहते हैं।
अन्य मौसम के मुकाबले सर्दियों के मौसम में घर की सफाई से साथ-साथ किचन की सफाई करना भी बहुत से लोगों को नापसंद होता है। ऐसे में किचन में कीड़े लगने लगते हैं, दीवार में फंगस के निशान पड़ जाते हैं या फिर ड्रेन फ्लाई भी लगने लगते हैं।
इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स एंड हैक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप 1 चीज के इस्तेमाल से किचन की कई परेशानियों को आसानी से दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?
किचन टाइल्स की सफाई करें
जिस 1 चीज के बारे में हम आपसे जिक्र कर रहे हैं उसके इस्तेमाल से आप ऑयली किचन टाइल्स या टाइल्स में किसी चीज के लगे दाग को आसानी से साफ कर सकते हैं। जी हां, अमोनिया पाउडर के इस्तेमाल से इस परेशानी को आसानी से दूर कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से टाइल्स में लगे जिद्दी से जिद्दी दाग आसानी से साफ हो सकते हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले 1 लीटर पानी में 2-3 चम्मच अमोनिया पाउडर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इस मिश्रण को गैस पर रखकर हल्का गर्म कर लें।
- मिश्रण गर्म करने के बाद टाइल्स पर अच्छे से छिड़काव करके 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 10 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर साफ कर लें।
- नोट: आप चाहें तो इस मिश्रण में 1-2 चम्मच नमक भी डाल सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:ऑयली प्लास्टिक लंच बॉक्स को साफ करने के आसान टिप्स एंड हैक्स
ड्रेन फ्लाई की समस्या करें दूर
गर्मियों की तरह सर्दियों में भी कई लोग ड्रेन फ्लाई की समस्या से कुछ अधिक ही परेशान रहते हैं। हालांकि, ड्रेन फ्लाई की समस्या को दूर करने के कई लोग उपाय करते हैं, लेकिन अधिक फायदा नहीं होता है। ऐसे में अमोनिया पाउडर का इस्तेमाल ड्रेन फ्लाई की समस्या के लिए बेस्ट हो सकता है। फॉलो करें ये स्टेप्स-
- इसके लिए एक बाउल में 2 चम्मच अमोनिया पाउडर और 2 चम्मच नींबू के रस को डालकर मिक्स करें।
- अब इस मिश्रण को सिंक में डालकर चारों साइड फैला दें और 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 10 मिनट बाद सिंक को पानी से साफ कर लें।
- इस प्रक्रिया को सप्ताह में 2-3 बार ज़रूर करें। तेज गंद के चलते सिंक में कीड़े कभी भी नहीं लगेंगे।
किचन दीवार से फंगस हटाने में करें इस्तेमाल
सर्दियों के मौसम में हवा में नमी होने की वजह से दीवार में फंगस के निशान पड़ जाते हैं। कई बार सर्दियों के मौसम में किचन अलमारी या किचन कैबिनेट में भी फंगस के निशान पड़ जाते हैं। ऐसे में किचन के किसी भी हिस्से में लगे फंगस के निशान को हटाने के लिए आप अमोनिया पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। फॉलो करें ये स्टेप्स-
- इसके लिए 1/2 लीटर पानी में 2-3 चम्मच अमोनिया पाउडर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इसमें 1 चम्मच नमक या फिर 1 चम्मच सिरके को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद मिश्रण को फंगस वाले हिस्से में लगाकर कुछ देर छोड़ दें।
- कुछ देर बाद क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर साफ कर लें।
इसे भी पढ़ें:सर्दियों में बर्तन धोना होगा आसान अगर फॉलो करेंगी ये टिप्स
इन कामों में भी करें अमोनिया पाउडर का इस्तेमाल
किचन की अन्य कई परेशानियों को दूर करने के लिए आप अमोनिया पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे-डस्टबिन में लगने वाले कीड़े को भगाने, किचन के गंदे कपड़े साफ करने और किचन खिड़की में लगी जंग को हटाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। लेख के अंत में कमेंट सेक्शन में आप भी ज़रूर कमेंट करें।
Image Credit:(@cloudfront,cpimg)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।