सर्दियों में बर्तन धोना होगा आसान अगर फॉलो करेंगी ये टिप्स

हमारे लिए बर्तनों को धोना उन कामों में से एक है जिन्हें करना बहुत जरूरी होता है, लेकिन ठंड में करने का मन नहीं करता खासकर रात में। ऐसा इसलिए क्योंकि डिनर करने के बाद बर्तन धोने के लिए खुद को काफी मनाना पड़ता है। साथ ही, अगर सिंक में बर्तनों का अंबार पड़ा हो और कोई मदद करने वाला न हो, तो परेशानी और ज्यादा बढ़ जाती है।
ऐसे में अगर आपसे कहा जाए कि हम छोटे-छोटे हैक्स की मदद से सर्दियों में अपने बर्तनों को बहुत ही आसानी से धो सकते हैं, तो आपका क्या जवाब होगा? शायद आप थोड़ा सोच में पड़ जाएं, लेकिन आपको अपने दिमाग पर ज्यादा जोर डालने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम इसी विषय में बात करते हैं और आपको बताते हैं कि कैसे आप बर्तनों को धोने और जले हुए बर्तनों को रगड़ने की समस्या से निजात पा सकते हैं।
पहले करें यह काम
सर्दी हो या गर्मी आप बर्तनों को धोने से पहले हाथों को गल्फ से कवर कर लें। ऐसा करने से हमारे हाथ खराब नहीं होंगे और ठंड का एहसास भी नहीं होगा। आपको हर तरह के गल्फ मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे, जिसे आप अपने बजट के हिसाब से खरीद सकती हैं। वहीं, बेहतर होगा कि सिंक में बर्तनों को इकट्ठा होने नहीं दें और हाथों-हाथ धोकर रख दें। (लकड़ी के बतर्न को धोने के टिप्स)
इसे ज़रूर पढ़ें-जानें बिना घिसे बर्तनों को धोने का तरीका
गर्म पानी के टब में भिगोकर रखें
आप बर्तन धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। गर्म पानी से बर्तनों पर जमी चिकनाई न सिर्फ आसानी से हट जाएगी बल्कि ठंड का एहसास भी कम होगा। इस हैक को अपने के लिए एक टब में तमाम गंदे बर्तन डालें और गर्म पानी डालकर कुछ देर के लिए रख दें। फिर बर्तन को स्पंज से साफ करें और साफ पानी से धो लें। ऐसा करने से आपको बर्तन धोने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगेगा।
जले हुए बर्तनों को साफ करने का तरीका
जले हुए का बर्तन को साफ करने में न सिर्फ आलस आता है बल्कि काफी टाइम भी खर्च होता है। ऐसे में बर्तनों को चमकाने के लिए आप नमक का इस्तेमाल कर सकती हैं। जी हां, नमक से जले हुए बर्तन को साफ करना बेहद आसान है। कहा जाता है कि एक बर्तन से जले हुए भाग को साफ करने के लिए सबसे प्रभावी एजेंटों में से एक है नमक।
इसके लिए एक स्क्रब पैड पर पर्याप्त नमक लें और अपने सामान्य डिश साबुन से बर्तन को साफ करें। नमक एक सफाई एजेंट के रूप में प्रभावी ढंग से काम करता है और जले हुए बर्तन को मिनटों में साफ कर देता है।
बिना घिसे बर्तन धोने का तरीका
सर्दियों में वैसे भी कम्बल से बाहर निकालने का मन नहीं करता और पूरा दिन काम करने के बाद आखिर में बर्तन धोने में हमें आलस आता है। अगर हम आपको एक ऐसी टिप बता रहे है, जिनमें बर्तनों को बिना घिसे आसानी से धोया जा सकता है, पर कैसे? आइए जानते हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-Kitchen Hacks: इन आसान टिप्स से मिनटों में साफ़ करें जले हुए बर्तनों को
कैसे करें?
- सबसे पहले सिंक की नाली को बंद कर दें। (किचन सिंक को साफ करने का तरीका)
- इसेक बाद सिंक में पड़े बर्तनों में 2 चम्मच बेकिंग सोडा डाल दें।
- अब 2 कप विनेगर को बर्तनों के ऊपर डाल दें।
- अब 1 कप हाइड्रोजन पेरोक्साइड का और एक नींबू को काटकर सिंक में डाल दें।
- सब चीजों को बर्तनों में डालने के बाद सिंक को पानी से भर दें।
- 15 मिनट तक बर्तनों को पानी में ऐसे ही भीगने के लिए रख दें।
- जब समय पूरा हो जाए तो साफ पानी से बर्तनों को धो दें।
आप इन आसान टिप्स से सर्दियों में बर्तन धोने का काम जल्दी निपटा सकते हैं। अगर आपको कोई और हैक पता है तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही इस लेख को शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।